Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रूड ऑयल फिर महंगा, जारी हुए पेट्रोल-डीज़ल के नये रेट, अब इतनी चुकानी होगी कीमत

लगातार 12 दिनों तक पेट्रोल और डीजल में भारी बढ़ोतरी के बाद कल कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। सोमवार यानी आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Feb 2021 8:15:36

क्रूड ऑयल फिर महंगा, जारी हुए पेट्रोल-डीज़ल के नये रेट, अब इतनी चुकानी होगी कीमत

लगातार 12 दिनों तक पेट्रोल और डीजल में भारी बढ़ोतरी के बाद कल कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। सोमवार यानी आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार को शुरूआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड एक बार फिर से 63 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। सिंगापुर एक्सचेंज में सोमवार की सुबह कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी दिखी। इसी के साथ ब्रेंट क्रूड का दाम एक बार फिर से 63 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया। वहां आज WTI Crude 0.38 डॉलर बढ़ कर 59.62 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम में भी तेजी का ही रूख है। यह 0.52 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 63.43 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। बता दे, परसों ही दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 90.58 रुपये पर चला गया था। डीजल भी 37 पैसे का छलांग लगा कर 80.97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। आपको बता दे, कोरोना काल के बाद एक बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल का भाव बढ़ते नजर आ रहा है। क्रूड उत्पादक देशों ने उत्पादन में कटौती का फैसला लिया था, जिसके बाद से कच्चे तेल का भाव बढ़ रहा है। दूसरी ओर राज्य और केंद्र सरकारों ने पेट्रोल-डीज़ल पर भारी-भरकम टैक्स का बोझ डाल दिया है। इस प्रकार आम आदमी पर दोहरी मार पड़ रही है।
दो दिन की शांति छोड़ दें तो इससे पहले 12 दिनों से घरेलू बाजार में रोज ही पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हो रही थी। उससे यह 03.28 रुपये महंगा हो गया है। मुंबई में तो पेट्रोल 97.00 रुपये पर पहुंच गया है, जो कि मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा है। भोपाल में एक्सपी पेट्रोल 101.51 रुपये पर बिक रहा है। सिर्फ इस साल जनवरी और फरवरी की बात करें तो इतने दिनों मे ही पेट्रोल 6.77 रुपये महंगा हो चुका है। पेट्रोल के साथ साथ डीजल भी आसमान में पहुंच गया है। हालांकि दो दिनों से इसमें भी शांति है। लेकिन, परसों ही डीजल 37 पैसे चढ़ा था। उससे एक दिन पहले भी यह 37 पैसे महंगा हुआ था। अभी के दो दिन छोड़ दें तो बीते 12 दिनों से इसकी कीमत हर रोज बढ़ रही थी। इतने दिनों में ही डीजल 3.49 रुपये महंगा हो चुका है। नए साल में देखें तो करीब डेढ़ महीने में 23 दिन ही डीजल के दाम बढ़े। लेकिन इतने दिनों में ही डीजल 07.10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। भोपाल में यह 89.23 रुपये के भाव से बिक रहा है। यह भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर है।

आइए जानें आज आपके शहर में कितने रूपये लीटर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

- दिल्ली में पेट्रोल 90.58 रुपये और डीजल 80.97 रुपये प्रति लीटर है
- मुंबई में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 88.06 रुपये प्रति लीटर है
- कोलकाता में पेट्रोल 91.78 रुपये और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर है
- चेन्नई में पेट्रोल 92.59 रुपये और डीजल 85.98 रुपये प्रति लीटर है
- नोएडा में पेट्रोल 88.92 रुपये और डीजल 81.41 रुपये प्रति लीटर है
- बैंगलूरु में पेट्रोल 93.61 रुपये और डीजल 85.84 रुपये प्रति लीटर है
- भोपाल में पेट्रोल 98.60 रुपये और डीजल 89.23 रुपये प्रति लीटर है
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.16 रुपये और डीजल 80.67 रुपये प्रति लीटर है
- रांची में पेट्रोल 88.08 रुपये और डीजल 85.60 रुपये प्रति लीटर है
- पटना में पेट्रोल 92.91 रुपये और डीजल 86.22 रुपये प्रति लीटर है
- लखनऊ में पेट्रोल 88.86 रुपये और डीजल 81.35 रुपये प्रति लीटर है हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप आईओसीएल की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं BPCL के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल के भाव जान सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका