न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

80 रुपए छूने को बेकरार पेट्रोल, लगातार चौथे दिन बढ़े दाम, डीजल भी हुआ महंगा, ये है आज का भाव

सऊदी अरामको के प्लांट पर ड्रोन हमले के बाद तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है जिसके चलते पेट्रोल-डीजल पिछले कुछ दिनों से उछाल देखने को मिल रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Sep 2019 9:01:59

80 रुपए छूने को बेकरार पेट्रोल, लगातार चौथे दिन बढ़े दाम, डीजल भी हुआ महंगा, ये है आज का भाव

सऊदी अरामको के प्लांट पर ड्रोन हमले के बाद तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है जिसके चलते पेट्रोल-डीजल पिछले कुछ दिनों से उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिन में पेट्रोल के भाव में 1.03 रुपये और डीजल में 86 पैसे की तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल में 29 पैसे, बुधवार को 25 पैसे और मंगलवार को पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ था। वह आज शुक्रवार को भी इसमें तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (20 सितंबर) को पेट्रोल के दाम 35 पैसे बढ़कर 73.06 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है। इसी प्रकार मुंबई में 78.73, कोलकाता में 75.77 और चेन्नई में 75.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी तरह दिल्ली में डीजल 28 पैसे के उछाल के साथ 66.29 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को डीजल का भाव कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 68.70 रुपये, 69.54 रुपये और 70.08 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

क्रूड के भाव में तेजी की आशंका

जानकारों का कहना है आने वाले दिनों में क्रूड की कीमत में और तेजी आ सकती है, इसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है। एनालिस्ट्स को अगले कुछ दिन में क्रूड के भाव में $10 के उछाल की आशंका है। शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड तेजी के साथ 63.82 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 58.82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।

petrol price,diesel price,crude,petrol price hike,petrol 80 rs,diesel 70 rs,crude price hike,news,news in hindi

जल्द 80 रुपए/लीटर हो जाएगा पेट्रोल, डीजल के दामों में भी लगेगी आग

रूड की चढ़ती कीमतों से पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price) में तेजी आने की आशंका है। एक रिपोर्ट की मानें तो पेट्रोल की कीमतें 80 रुपए के पार जा सकती है। वहीं, डीजल के दाम 70 रुपए तक जाने की संभावना है। दरहसल, क्रूड (Crude) की कीमतों में तेजी की वजह सऊदी अरब की कंपनी सऊदी अरामको की यूनिट पर ड्रोन हमला है। हमले के बाद कंपनी ने कच्‍चे तेल का उत्‍पादन में हल्की गिरावट आई है। इससे विदेशी बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में उत्पादन सामान्य होने की संभावना है। लेकिन, कीमतों में तेजी जारी रह सकती है। सीनियर एनालिस्ट अजय केडिया के मुताबिक, 2 साल में कच्चे तेल की कीमतें लगातार उतार-चढ़ाव रहा है। अब क्रूड फिर से 2 साल की ऊंचाई पर है तो इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले के बाद रोजाना 5.7 मिलियन बैरल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जो कि दुनिया की कुल सप्लाई का 5% है। सप्लाई प्रभावित होने से कच्चे तेल की कीमतों में आगे और उछाल आने की संभावना है। अक्टूबर में ब्रेंट क्रूड का भाव 80 डॉलर/बैरल छू सकता है। अमेरिका-चीन और सऊदी-ईरान के बीच ऐसे ही तनातनी जारी रहती है तो इसका सीधा असर ग्लोबल करेंसी पर पड़ेगा। इससे रुपया का भी कमजोर होना तय है। अगर रुपया कमजोर होगा और दूसरी तरफ क्रूड चढ़ेगा तो पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी जारी रह सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत