Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में आज कितना हुआ महंगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 82 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया, वहीं डीजल 72 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में शॉर्ट टर्म में तेजी बनी रहेगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Nov 2020 11:21:18

पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में आज कितना हुआ महंगा

इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 27 पैसे महंगा हो गया है। पिछले 9 दिनों में एक दिन छोड़ दिया तो बाकी बचे 8 दिन में पेट्रोल के दाम 1.07 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। वहीं डीजल 8 दिन में 1.67 रुपये महंगा हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 82 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया, वहीं डीजल 72 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में शॉर्ट टर्म में तेजी बनी रहेगी। क्रूड जल्द 50 डॉलर प्रति बैरल का स्तर पार कर सकता है। उनका कहना है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर जिस तरह से डेवलपमेंट सामने आ रहे हें, क्रूड मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है। उनका कहना है कि वैक्सीन को लेकर डेवलपमेंट और ओपेक द्वारा तेल के उत्पादन में कटौती दोनों से कच्चे तेल को सपोर्ट मिल रहा है।
28 नवंबर को पेट्रोल डीजल का भाव

- दिल्ली पेट्रोल 82.13 रुपये और डीज़ल 72.13 रुपये प्रति लीटर है।

- मुंबई पेट्रोल के दाम 88.81 रुपये और डीज़ल 78.66 रुपये प्रति लीटर है।

- कोलकाता पेट्रोल 83.67 रुपये और डीज़ल 75.70 रुपये प्रति लीटर है।

- चेन्नई पेट्रोल 85.12 रुपये और डीज़ल के दाम 77.56 रुपये प्रति लीटर है।

- नोएडा पेट्रोल 82.46 रुपये और डीज़ल 72.54 रुपये प्रति लीटर है।

- लखनऊ पेट्रोल 82.38 रुपये और डीज़ल 72.46 रुपये प्रति लीटर है।

- पटना पेट्रोल 84.73 रुपये और डीज़ल 77.55 रुपये प्रति लीटर है।

- चंडीगढ़ पेट्रोल 79.08 रुपये और डीज़ल 71.88 रुपये प्रति लीटर है। हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका