न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

24 पैसे की गिरावट के बाद 70 रुपये के पास पहुंचा पेट्रोल, 65.09 रुपये हुआ डीजल

सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 9:54:38

24 पैसे की गिरावट के बाद 70 रुपये के पास पहुंचा पेट्रोल, 65.09 रुपये हुआ डीजल

सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल में आई गिरावट के चलते पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की जा रही है। पेट्रोल के रेट में प्रति लीटर 24 पैसे और डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है । इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 70.31 रुपये और डीजल 64.82 रुपये प्रति लीटर हो गया। इससे पहले रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 70.55 रुपये और डीजल 65.09 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर था।

मुंबई में भी पेट्रोल के रेट में 23 पैसे और डीजल में 29 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई। इसके साथ ही यहां पर सोमवार को पेट्रोल का रेट 75.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 67.81 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 72.37 रुपये और 72.92 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा डीजल क्रमश : 66.55 रुपये और 68.41 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया।

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेजी, फिर बढ़ सकते है दाम

दूसरी तरफ ओपेक और गैर-ओपेक तेल उत्पादक देशों के बीच उत्पादन में कटौती पर सहमति की खबरों के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेजी आई है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.76 फीसदी की तेजी के साथ 62.14 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई। सऊदी अरब और रुस सहित तेल उत्पादकों के बीच तेल उत्पादन में कुल 12 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती की सहमति बनी है। कच्चे तेल के उत्पादन में प्रतिदिन 12 लाख बैरल तक होने वाली कमी 1 जनवरी से छह महीने के लिए लागू होगी। ऐसे में एक बार फिर से तेल की कीमतों के बढ़ने की आाशंका जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी