न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल के दाम में आज 11 पैसे की बढ़ोतरी, डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं, जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं कीमतें

पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम रुकने के नाम ही नहीं ले रहे। रोजाना तेल की कीमतों में कुछ न कुछ इजाफा दर्ज किया जा रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Sep 2018 9:20:42

पेट्रोल के दाम में आज 11 पैसे की बढ़ोतरी, डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं, जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं कीमतें

पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम रुकने के नाम ही नहीं ले रहे। रोजाना तेल की कीमतों में कुछ न कुछ इजाफा दर्ज किया जा रहा है। पेट्रोल के दाम आज भी बढ़े हैं वहीं डीज़ल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज पेट्रोल 11 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है और दिल्ली में पेट्रोल के दाम 82.42 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। जनता सरकार से कीमतों पर लगाम लगाने के लिए लगातार विरोध जता रहा है। लेकिन सरकार की तरफ से इस पर राहत देने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। लोगों को तेल के लिए अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही है।

दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 12 पैसे बढ़कर 82.44 रुपये प्रति लीटर हुई है। वहीं डीजल के दाम 73.87 रुपये प्रति लीटर ही हैं। वहीं देश की आर्थिक नगरी मुंबई में आज पेट्रोल खरीदने के लिए लोगों को 89.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 78.42 रुपये प्रति लीटर कीमत चुकानी पड़ेगी।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल 90 रुपये के करीब पहुंच चुका है। यहां पेट्रोल 89.80 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डीजल 78.42 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। कोलकाता में भी आज पेट्रोल के दाम में 11 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और इसके भाव बढ़कर 84.27 रुपये प्रति लीटर पर आ चुके हैं। इसके अलावा कोलकाता में डीजल के दाम 75.72 रुपये प्रति लीटर पर आ चुके हैं। कल 21 सितंबर को कोलकाता में पेट्रोल के दाम 84।16 रुपये पर थे और डीजल 75.72 रुपये प्रति लीटर पर था।

कल यानी शु्क्रवार को भी पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि डीजल के दाम में कल भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। सरकार से लगातार पेट्रोल, डीजल के दाम में कुछ कमी करने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार पहले ही इस पर हाथ खड़े कर चुकी है। हालांकि राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर पेट्रोल, डीजल की कीमतों पर वैट घटाकर लोगों को कुछ राहत देने की कोशिश कर रही हैं। अब तक आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कुछ और राज्यों ने इन ईंधन उत्पादों पर वैट में कटौती की है।

अभी और बढ़ने की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वक्त में भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और आसमान छूने वाली हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के पीछे रुपया एक बड़ा कारण है। रुपये में गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। दरअसल, कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है।

यह है कंपनियों का तर्क

पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार केंद्र या राज्य के कर तथा डीलर के कमीशन को अलग कर पेट्रोल का रिफाइनरी गेट पर दाम 40.45 रुपये लीटर पड़ता है। डीजल के मामले में यह 44.28 रुपये लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें केंद्र द्वारा लिए जाने वाले उत्पाद शुल्क, पेट्रोल पंप डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन तथा राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाले वैट को जोड़ने के बाद ऊंची बैठती हैं। पेट्रोल पर डीलर का कमीशन फिलहाल 3.34 रुपये लीटर तथा डीजल पर 2.52 रुपये लीटर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत