न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : एक बार फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, कीमत हुई 101.52 रूपये प्रति लीटर

तेल बाजार में दाे दिन की स्थिरता के बाद एक बार फिर पेट्रोल व डीजल के रेटों में इजाफा हो गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Feb 2021 1:26:22

श्रीगंगानगर : एक बार फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, कीमत हुई 101.52 रूपये प्रति लीटर

पेट्रोल की बढ़ती कीमत आम आदमी के लिए बड़ी चिंता बन जाती हैं जिसकी वजह से उनके महीने का बजट प्रभावित होता हैं। तेल बाजार में दाे दिन की स्थिरता के बाद एक बार फिर पेट्रोल व डीजल के रेटों में इजाफा हो गया है। रविवार और सोमवार को पेट्रोल व डीजल के रेट नहीं बढ़े। मंगलवार को फिर रेट बढ़ गए हैं। एक फरवरी को जिले में पेट्रोल 96.91 रुपए व डीजल 88.67 रुपए प्रति लीटर था। इसके बाद 8 फरवरी से रेट लगातार बढ़ रहे हैं। इसी दौरान मंगलवार तक पेट्रोल के रेट 4.88 रुपए और डीजल के रेट 5.12 रुपए प्रति लीटर तक बढ़े हैं। श्रीगंगानगर में जिले में पेट्रोल 37 पैसे इजाफे के साथ 101.79 रुपए और डीजल 38 पैसे इजाफे के साथ 93.79 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। ये अधिक रेट केसरीसिंहपुर मंडी के हैं। जिला मुख्यालय पर पेट्रोल 101.52 रुपए और डीजल 93.55 रुपए प्रति लीटर तक हो गया है।

अब पेट्रोल का रेट 102 रुपए को छूने के समीप हैं। हाई स्पीड पेट्रोल 104.20 और हाई स्पीड डीजल 97.07 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विमल बिहाणी के अनुसार वर्ष 2012 में कच्चे तेल का रेट 117 डॉलर प्रति बैरल था। तब पेट्रोल का रेट 70 रुपए प्रति लीटर के आसपास था। अब कच्चे तेल का रेट गिरावट के साथ 65.47 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है। लेकिन पेट्रोल व डीजल का रेट बढ़ रहा है।

पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा राज्य में पेट्रोल व डीजल पर वैट ज्यादा होने की वजह से पेट्रोल पंपों पर बिक्री कम हो रही है। इस पर विचार करने और आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की बैठक 27 फरवरी को जयपुर में होगी। जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता के अनुसार बैठक में अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित जिलों में वैट की दर घटाकर पड़ोसी राज्यों के समान करने की मांग की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती