न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर भारत में ठंड से राहत, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी लगातार जारी, बढ़ा सकती है ठिठुरन

नए साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jan 2020 8:39:03

उत्तर भारत में  ठंड से राहत, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी लगातार जारी, बढ़ा सकती है ठिठुरन

नए साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, और जम्मू-कश्मीर सहित कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह को दिल्ली का तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के लोगों को बृहस्पतिवार को तापमान बढ़ने से ठंड से थोड़ी राहत मिली।

delhi,delhi cold,delhi weather,snowfall,delhi fog,uttarakhand,himachal pradesh,cold,news,news in hindi

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को मेरठ और बहराइच का न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.7 डिग्री सेल्सियस और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार से अधिक था। राज्य की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के पूर्वी जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है।राजस्थान में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। वनस्थली न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा उसके बाद फतेहपुर न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में लोगों को ठंड से बृहस्पतिवार को भी राहत नहीं मिली और यहां शीतलहर का कहर बरकरार है।

दिसंबर के महीने में जिस ठंड ने कोहराम मचा रखा था उसका कहर अगले साल जनवरी में भी जारी है। पहाड़ी इलाकों में जहां भारी बर्फबारी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा कि बृहस्पतिवार को हल्की बारिश की उम्मीद थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। छह से आठ जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को शीतलहर का प्रकोप कायम रहा और शिमला में बर्फबारी हुई।

delhi,delhi cold,delhi weather,snowfall,delhi fog,uttarakhand,himachal pradesh,cold,news,news in hindi

गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों गंगोत्री, यमुनोत्री ओर हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला चलता रहा। वहीं निचले इलाकों में बारिश से तापमान लगातार गिर रहा है। हर्षिल में तापमान माइनस 3 तक पंहुच गया जबकी गंगोत्री में पारा माइनस 6 और यमुनोत्री में माइनस 9 रिकॉर्ड किया गया। अगर यहां बर्फबारी जारी रही तो इसकी चपेट में दिल्ली-हरियाणा के एक मैदानी इलाके एक बार फिर से आ सकते हैं। चमोली में नये साल का दूसरा दिन शुरु होते ही साल की पहली बर्फबारी के साथ कड़कड़ाती ठंड का सितम शुरू हो गया। चमोली के देवाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी आफत बनकर गिर रही है। यहां पर चारों ओर पहाड़ों पर बर्फ के सिवा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति में भी लगातार बर्फ गिर रही है। पारा शून्य के नीचे जाने की वजह से यहां बहने वाली नदीं बर्फ का ढेर बन चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत