न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नए मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध, हेलमेट की बजाय देगची-पतीला डालकर निकले, वीडियो वायरल

नए मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) लागू होने के पहले दिन ही सोमवार को राजकोट में 240 गाड़ियों का चालान काटा गया था, जिनमें 1.14 लाख रुपये वसूले गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Sep 2019 4:56:04

नए मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध, हेलमेट की बजाय देगची-पतीला डालकर निकले, वीडियो वायरल

नए मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) के लागू होने के बाद यातायात के नियमों में हुए बदलाव के बाद उसे तोड़ने वालों को भारी -भरकम जुर्माना अदा करना पड़ रहा है। लेकिन गुजरात में लोगों ने नए व्हीकल एक्ट के विरोध का अजीब तरीका निकाला है। यहां लोग सिर पर हेलमेट की बजाय देगची-पतीला पहनकर बाइक पर निकले। यह मामला गुजरात (Gujarat) के राजकोट शहर (Rajkot City) का बताया जा रहा है। जहां लोग सिर पर बर्तन डालकर अपना विरोध जता रहे हैं।

बता दें कि नए मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) लागू होने के पहले दिन ही सोमवार को राजकोट में 240 गाड़ियों का चालान काटा गया था, जिनमें 1.14 लाख रुपये वसूले गए। उधर स्थानीय व्यापार संगठन भी इस नए एक्ट का विरोध कर रहा है और हड़ताल पर जाने की योजना बना रहा है।

बता दें कि पिछले सप्‍ताह ही गुजरात सरकार ने नए मोटर व्‍हीकल एक्‍ट (New Motor Vehicle Act) को लागू किया है। हालांकि गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्‍तावित जुर्माने की राशि को कम कर दिया है। गुजरात में हैलमेट न पहनने पर 1000 रुपए की जगह जुर्माना 500 रुपए कर दिया गया है। वहीं सीट बैल्‍ट नहीं पहनने पर 1000 की जगह 500 रुपए जुर्माना किया गया है।

helmets on bikes in gujarat,new traffic rules,helmet,gujarat,utensils,bike,new motor vehicle act,gujarat government,utensils on head,news,news in hindi

इस शख्स के हैलमेट न पहनने पर पुलिस कन्‍फ्यूज़

वहीं, गुजरात के छोटा उदेपुर जिले से भी चालान का एक अजीब मामला आया। यहां बोडेली कस्बे में सोमवार को एक शख्स को पुलिस ने बगैर हेलमेट के रोक लिया। लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस भी उलझन में पड़ गई कि उसका चालान काटा जाए या छोड़ा जाए। दरअसल, शख्स के पास गाड़ी से संबंधित सभी कागजात थे, लेकिन उसने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने उससे जुर्माना भरने को कहा, लेकिन जाकिर ने जब अपनी समस्‍या उन्‍हें बताई तो उनकी उलझन बढ़ गई। जाकिर ने बताया कि वह कोई भी हैलमेट पहन नहीं सकता, क्‍योंकि कोई भी हैलमेट उसके सिर में आता ही नहीं है। इस समस्या को देखते हुए पुलस ने उसका चालान नहीं काटा।

helmets on bikes in gujarat,new traffic rules,helmet,gujarat,utensils,bike,new motor vehicle act,gujarat government,utensils on head,news,news in hindi

उत्तर प्रदेश: पुलिस ने काट दिया बैलगाड़ी का चालान

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के साहसपुर का है, यहां पुलिस ने शनिवार को बैलगाड़ी मालिक को उस समय चालान थमा दिया, जब उसकी बैलगाड़ी उसी के खेत के बगल में खड़ी थी। दरअसल, सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम पट्रोलिंग कर रही थी। तभी उन्हें एक बैलगाड़ी दिखी जिसके आसपास कोई मौजूद नहीं था। पुलिसवालों ने ग्रामीणों से पूछा तो पता चला कि बैलगाड़ी रियाज हसन की है, जो वहां नहीं मौजूद था। इसके बाद पुलिस की टीम बैलगाड़ी को लेकर हसन के घर गई और अबीमाकृत वाहन को चलाने वाले मोटर ऐक्ट के सेक्शन 81 के तहत हसन को एक हजार रुपये का चालान थमा दिया। अगले दिन जब हसन को लगा कि पुलिस वालों ने गलती की है तब उसने पूछा कि अपने ही खेत के बाहर अपनी गाड़ी लगाने के लिए चालान कैसे कट सकता है। इसके बाद रविवार को चालान कैंसल किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका