Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : पेटीएम से पेमेंट कर 100 रूपये का पेट्रोल भराने पर लगी 82 हजार की चपत, रहें सजग

अपराधी भी ऑनलाइन ठगी की मदद से लोगों को चूना लगाने में लगे हुए हैं। इसका एक मामला सामने आया राजस्थान के जोधपुर से जहां शहर के एक युवक को 100 रुपए का पेट्रोल भरवाने का बिल पेटीएम से भुगतान करना महंगा पड़ गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 1:02:22

जोधपुर : पेटीएम से पेमेंट कर 100 रूपये का पेट्रोल भराने पर लगी 82 हजार की चपत, रहें सजग

आजकल ऑनलाइन पेमेंट का जमाना हैं। लेकिन इसी के साथ ही अपराधी भी ऑनलाइन ठगी की मदद से लोगों को चूना लगाने में लगे हुए हैं। इसका एक मामला सामने आया राजस्थान के जोधपुर से जहां शहर के एक युवक को 100 रुपए का पेट्रोल भरवाने का बिल पेटीएम से भुगतान करना महंगा पड़ गया। पहली बार के प्रोसेस में सौ रुपए दूसरे किसी खाते में चले गए। फिर दूसरी बार में पेट्रोल पंप पर सही भुगतान हुआ। पहला भुगतान गलत होने पर कस्टमर केयर पर संपर्क किया तो खाते से 82 हजार रुपए पार हो गए। पीड़ित की ओर से शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी गई है।
एएसआई श्रीराम ने बताया कि देवनगर स्थित राजीव गांधी कॉलोनी गली नंबर 6 में रहने वाले गुलाम मोहिनुदीन पुत्र अजहर अहमद ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 20 अक्टूबर को मंगलम फिलिंग स्टेशन पाल लिंक रोड पर बाइक में पेट्रोल भरवाने गया। जहां पर पेटीएम के जरिए 100 रुपए का भुगतान किया, लेकिन वो गलत खाते में चला गया। इस पर फिर सौ रुपए का भुगतान किया। इसके बाद वो पॉवर हाउस स्थित अपने ऑफिस चला गया। वहां पहुंचकर उसने कस्टमर केयर से संपर्क करना चाहा। जहां से किसी अशोक नामक युवक ने उनसे बात की। इस पर शातिर अशोक ने रिफंड होने का भरोसा दिया और गुलाम के मोबाइल के पांच डिजिट मांगे। इस पर उसने मोबाइल नंबर के वो पांच डिजिट बता दिए। इसके बाद गुलाम के एसबीआई खाते से शातिर ने 82 हजार 91 रुपए पार कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका