न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेटीएम ब्लैकमेलिंग: मात्र 8 साल में 7 से 85 लाख सैलरी तक पहुंची थी आरोपी सोनिया धवन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ब्लैकमेलिंग का पूरा प्लान इन्हीं तीनों ने बनाया था और जब विजय के पास फिरौती का कॉल आया तो सोनिया लगातार सलाह देती रही कि मामले को न बिगाड़ते हुए 'पेमेंट' कर दिया जाना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Oct 2018 1:23:53

पेटीएम ब्लैकमेलिंग: मात्र 8 साल में 7 से 85 लाख सैलरी तक पहुंची थी आरोपी सोनिया धवन

Paytm के मालिक विजय शेखर शर्मा Vijay Shekhar Sharma का पर्सनल डाटा चुराकर 20 करोड़ रुपए उगाही करने का मामला सामने आया है। विजय शर्मा का निजी डाटा कंपनी के ही तीन कर्मचारियों ने चुराया और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया। पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है, जो विजय की सेक्रेटरी बताई जा रही है। उसका नाम सोनिया धवन है। ब्लैकमेलिंग मामले में मुख्य आरोपी सोनिया धवन पिछले महीने ही वाइस प्रेजिडेंट की पोस्ट पर प्रमोट किया गया था। बता दें कि इसी कंपनी में पिछले आठ सालों में सोनिया की सैलेरी 7 लाख से बढ़कर 85 लाख सालाना तक पहुंच गई थी। सोनिया धवन, पति रूपक जैन और पेटीएम के एक अन्य एंप्लॉयी देवेन्द्र कुमार पर विजय शेखर शर्मा का निजी डेटा लीक कर ब्लैकमेलिंग का आरोप है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ब्लैकमेलिंग का पूरा प्लान इन्हीं तीनों ने बनाया था और जब विजय के पास फिरौती का कॉल आया तो सोनिया लगातार सलाह देती रही कि मामले को न बिगाड़ते हुए 'पेमेंट' कर दिया जाना चाहिए।

2010 में पेटीएम ज्वाइन किया था

- सोनिया का करियर रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। उन्होंने जनवरी 2010 में पेटीएम ज्वाइन किया था। - उन्होंने शुरुआत पेटीएम फाउंडर विजय शेखर की सेक्रेटी के रूप में की थी। फिर वो कंपनी में लगातार तरक्की करती गईं।
- सोनिया इससे पहले टाइम्स इंटरनेट और केर्न इंडिया में बिजनेस आपरेशंस मैनेजर और कारपोरेट आफिसर के रूप में काम कर चुकी थीं।

paytm,sonia dhawan,black mailing,paytm founder,paytm mobile wallet,vijay shekhar sharma

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोनिया ने ही देवेन्द्र के साथ मिलकर विजय के लैपटॉप से डेटा लीक किया था। हालांकि एक अन्य चौथे व्यक्ति के जरिये फिरौती की कॉल्स कराइ जा रही थीं। छानबीन में सामने आया है कि सोनिया ही इस शख्स को लगातार बता रहीं थीं कि क्या कहना है और इधर अपने बॉस को भी पैसे दे देने के लिए मना रही थीं। विजय ने भी पुलिस को बयान दिया है कि सोनिया लगातार कह रही थी कि 'अभी पेमेंट कर दीजिए आप, क्या पता कैसा डेटा हो।'

पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने इस वारदात को प्रॉपर्टी खरीदने के मकसद से अंजाम दिया था। ये लोग करोड़ों रुपए की एक प्रॉपर्टी खरीदने के लिए मोलभाव भी कर रहे थे लेकिन इन तीनों के पास इतना पैसा नहीं था।

paytm,sonia dhawan,black mailing,paytm founder,paytm mobile wallet,vijay shekhar sharma

कोर्ट ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सोनिया और देवेंद्र के घर से एक हार्ड डिस्क भी मिली है जिसमें कंपनी से जुड़ा काफी अहम डेटा है। जांच अधिकारी एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि दस साल पहले सोनिया ने पेटीएम में नौकरी शुरू की थी। उस वक्त सोनिया ने कंपनी में दस करोड़ की हिस्सेदारी मांगी थी। इस वजह से सोनिया खुद की कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका मानती है। देवेंद्र और सोनिया ने दस साल पहले एक साथ इस कंपनी में नौकरी शुरु की थी। देवेंद्र का कंपनी में कोई प्रमोशन नहीं हुआ, जबकि सोनिया प्रमोशन पाकर शेखर की पर्सनल सेक्रेटरी बन गई थी।

खबर है कि सेक्रेटरी सोनिया का पति रूपक जैन कमाने के मामले में फेल था और कुछ खास नहीं कर पा रहा था। घर के खर्चे और फैशन आदि पर भी सोनिया के द्वारा ही कमाए पैसे पर ही मौज करता था। कई बार सोनिया ने एडवांस भी रुपये लिए थे और उस समय पति के द्वारा रुपये खर्च करने की बात कही थी।

कंपनी के सूत्रों का दावा है कि सोनिया और उसके पति के बहुत ही अनाप शनाप खर्चे थे और इस कारण वह तनाव में आ जाती थी। कर्मचारी होने के नाते हुए कई बार समझाया गया था। सोनिया पति के साथ प्रतीक लोरियल सोसायटी में रहती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन