न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फरार विधायक अनंत सिंह ने जारी किया वीडियो, कहा- हम भागे नहीं, 3-4 दिन में करूंगा सरेंडर

पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार हुए बिहार (Bihar) के मोकामा (Mokama) विधानसभा सीट से विधायक बाहुबली अनंत सिंह (Anant Singh) ने रविवार रात एक वीडियो जारी किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Aug 2019 8:26:55

फरार विधायक अनंत सिंह ने जारी किया वीडियो, कहा- हम भागे नहीं, 3-4 दिन में करूंगा सरेंडर

पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार हुए बिहार (Bihar) के मोकामा (Mokama) विधानसभा सीट से विधायक बाहुबली अनंत सिंह (Anant Singh) ने रविवार रात एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि वो अगले3-4 दिन में कोर्ट के सरेंडर कर देंगे। अनंत सिंह ने कहा सरेंडर से पहले मैं फ्लैट पर जाऊंगा। मीडिया से बात करने के बाद सरेंडर कर दूंगा। अनंत सिंह ने कहा कि वो गिरफ्तारी के डर से भागे नहीं हैं, बल्कि अपने बीमार दोस्त को देखने के लिए किसी जगह गए हैं।

वीडियो में अनंत सिंह ने अपने घर से एके-47 की बरामदगी को पुलिस की साजिश बताया है। उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि वो पिछले 14 वर्षों से अपने पैतृक आवास पर नहीं गए हैं और ऐसे में वहां पर एके-47 को छुपा के रखने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि एडिशनल एसपी लिपि सिंह ने ही उन्हें फंसाने के लिए उनके घर पर एके-47 रखवाया। वीडियो में अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए वक्त भी मांगा था, ताकि वो अपना पक्ष रख सकें, मगर उन्हें वक्त नहीं मिला। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

अनंत सिंह ने कहा है कि उन्होंने नीतीश कुमार से मिलने का समय मांगा है लेकिन नीतीश कुमार ने उनसे मिलने का समय नहीं दिया है इसलिए बाद में वो अपने बीमार दोस्त को देखने के लिए आ गए हैं।

फरार अपराधी छोटन सिंह को पनाह देने के मामले में अनंत सिंह ने कहा कि जिस केस में छोटन सिंह को गिरफ्तार किया गया है वो केस सरकार ने पहले ही खत्म कर दिया है। लिपि सिंह ने कहा है कि अनंत सिंह पर कोई केस नहीं है। खत्म इसलिए किया गया कि जब बढ़िया केस हमको मिल गया तो कमजोर केस क्यों रखेंगे और हमारे कुटुम को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, शनिवार रात पटना पुलिस की टीम बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए उनके पटना आवास पर पहुंची थी, लेकिन इसकी भनक अनंत सिंह को लग गई थी और वो वहां से फरार हो गए थे। इससे पहले शुक्रवार को पटना पुलिस ने अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में उनके घर पर छापामारी की थी, जहां से एक एके-47 रायफल (AK-47) और हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) बरामद हुए थे।

अनंत सिंह के पैतृक आवास से एके-47 की बरामदगी के बाद पुलिस ने अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत बिहार के बाहुबली अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी पर केस दर्ज कर लिया गया है। अनंत सिंह और नीलम देवी पर भारतीय दंड विधान की धारा 212 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत