न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan News: पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात से राजस्थान आने वालों को अब दिखानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात से राजस्थान में आने वालों के लिए भी अब 2 घण्टे पूर्व कोरोना वायरस के आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Mar 2021 8:34:36

Rajasthan News: पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात से राजस्थान आने वालों को अब दिखानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात से राजस्थान में आने वालों के लिए भी अब 2 घण्टे पूर्व कोरोना वायरस के आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। आपको बता दे, यह नियम इससे पहले केरल और महाराष्ट्र के लोगों के लिए था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कोविड-19 महामारी की स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। गहलोत ने कहा कि बीते कुछ दिनों के दौरान आम लोगों द्वारा प्रोटोकाल की पालना में लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने स्वायत्त शासन विभाग और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को जागरूकता अभियान में फिर से तेजी लाने तथा पुलिस सहित अन्य विभागों के इसमें सहयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही, राजस्थान में आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूलों में पांचवीं तक कक्षाएं पूर्व की भांति 31 मार्च तक बंद रहेंगी।

बता दें कि कल ही उदयपुर में एक बार फिर कोरोना के केस देखने को मिले थे। इस बार शहर के अंबामाता इलाके के राजकीय प्रज्ञा चक्षु उच्च माध्यमिक अंध विद्यालय में बच्चों में संक्रमण पाया गया है। बच्चों के संक्रमित होने की सूचना पर प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया। प्रज्ञा चक्षु विद्यालय में 25 बच्चों और 4 स्टाफ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

आपको बता दे, देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। पिछले 24 घंटे में 18,292 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 14,162 लोग रिकवर हुए और 109 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव केस में 4130 की बढ़ोतरी हुई।

मध्यप्रदेश
में शुक्रवार को 457 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 308 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 63 हजार 747 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 56 हजार 424 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3866 मरीजों की मौत हो गई। 3457 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

हरियाणा में शुक्रवार को 233 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 124 लोग रिकवर हुए और 4 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 71 हजार 892 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 2 लाख 67 हजार 116 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3053 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1723 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में शुक्रवार को 515 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 405 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 72 हजार 240 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 64 हजार 969 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4413 मरीजों की जान चली गई। 2858 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

पंजाब में शुक्रवार को 808 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 400 लोग रिकवर हुए। अब तक 1 लाख 86 हजार 189 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 73 हजार 630 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5898 मरीजों की जान चली गई। 6661 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करें

उन्होंने कहा कि हम कोरोना से जीती जंग कहीं हार न जाएं, इसलिए सभी सावधानियों का पालन करना होगा। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण का काम अच्छी गति से चल रहा है, लेकिन इसमें और तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता क्रम में निर्धारित श्रेणी के लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभिन्न जिलों में सभी टीकाकरण केन्द्रों पर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करें।

आपको बता दे, राजस्थान में शुक्रवार को 195 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। गुजरात की सीमा से लगते डूंगरपुर, उदयपुर में कुल मिलाकर 79 मरीज सामने आए हैं। हालांकि, स्थानीय रिपोर्ट्स की माने तो डूंगरपुर के सागवाड़ा इलाके में 50 से ज्यादा केस सामने आने की बात कही जा रही है, लेकिन प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बीते 9 दिनों से लगातार प्रदेश में कोरोना मरीजाें की संख्या 100 से ज्यादा आ रही है। आज जयपुर में 32, जोधपुर, अजमेर में 10-10, राजसमंद में 12, कोटा में 9, भीलवाड़ा में 8, अलवर, बांसवाड़ा में 7-7 मरीज मिले है। प्रदेश में जैसे-जैसे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे-वैसे एक्टिव केसों की संख्या का ग्राफ भी बढ़ रहा है। अब प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1584 पर पहुंच गई।

पिछले 9 दिनों आए कोरोना के केस

तारीख - केसों की संख्या
25 फरवरी - 128
26 फरवरी - 149
27 फरवरी - 102
28 फरवरी - 156
1 मार्च - 119
2 मार्च - 102
3 मार्च - 215
4 मार्च - 152
5 मार्च - 195

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती