न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी बीटीसी 2015 के चौथे सेमेस्टर का पेपर लीक, पूरी परीक्षा निरस्त

उत्तर प्रदेश में बीटीसी-2015 चौथे सेमेस्टर की 8 से 10 अक्तूबर के बीच होने वाली पूरी परीक्षा निरस्त कर दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Oct 2018 5:35:52

यूपी बीटीसी 2015 के चौथे सेमेस्टर का पेपर लीक, पूरी परीक्षा निरस्त

उत्तर प्रदेश में बीटीसी-2015 चौथे सेमेस्टर की 8 से 10 अक्तूबर के बीच होने वाली पूरी परीक्षा निरस्त कर दी गई है। सोमवार को परीक्षा शुरू होने से पहले दूसरे से लेकर आठवें प्रश्नपत्र की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने यह परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। पर्चा कौशाम्बी में आउट हुआ।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि DIOS कौशाम्बी ने रिपोर्ट में बताया कि प्रश्नपत्र के प्रथम पृष्ठ और वायरल किए गए प्रश्नपत्र के प्रथम पृष्ठ के मिलान के बाद पाया गया कि दोनों प्रश्नपत्र एक समान हैं। इसके बाद ही कार्रवाई की गई। बीटीसी-2015 चौथे सेमेस्टर के साथ बीटीसी-2013 सेवारत बैच (मृतक आश्रित), बीटीसी-2014 (अवशेष/अनुत्तीर्ण) की परीक्षा प्रदेश भर में 8 अक्तूबर से शुरू हुई।

प्रदेश भर में इस परीक्षा में 72688 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन बीटीसी की दो पालियों में आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन क्षमता का विकास एवं शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन विषय की परीक्षा थी। सोशल मीडिया पर परीक्षा शुरू होने से पहले वायरल हुए पर्चे में गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, हिंदी, अंग्रेजी एवं शांति शिक्षा एवं सतत विकास के प्रश्नपत्र शामिल हैं। रविवार शाम से ही पर्चा आउट होने की अफवाह तेजी से फैली, जबकि शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इससे इनकार करते रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में

लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज

सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा

जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर

तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल