न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सच से सामना : पाक ने माना - Article 370 पर दुनिया का कोई देश नहीं दे रहा साथ

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर भारत को घेरने की कवायद में जुटा है लेकिन उसे हर जगह से मुंह की खानी पड़ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Aug 2019 11:51:00

सच से सामना : पाक ने माना - Article 370 पर दुनिया का कोई देश नहीं दे रहा साथ

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने को लेकर भारत को घेरने की कवायद में जुटा है लेकिन उसे हर जगह से मुंह की खानी पड़ रही है। हर जगह से मिली नाकामी के बाद अब विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार की है कि संयुक्त राष्ट्र में कोई हार लेकर नहीं खड़ा है और इसके लिए हमें खासा संघर्ष करना पड़ेगा।

आज सोमवार को बकरीद के मौके पर पाक विदेश मंत्री शाह महमूद पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ नमाज पढ़ी और बकरीद मनाई। इस अवसर पर उन्होंने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जिसमें उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, 'देखिए, आप जानते हैं कि दुनिया का उनके साथ अपने हित हैं। मैंने आपसे पहले ही इशारों इशारों में कह दिया कि वहां पर 1 अरब का बाजार है।

पाक अधिकृत कश्मीर में पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि हमें मूर्खों के स्वर्ग में नहीं रहना चाहिए। पाकिस्तानी और कश्मीरियों को यह जानना चाहिए कि कोई आपके लिए नहीं खड़ा है। आपको जद्दोजहद का आगाज करना होगा।

पाक विदेश मंत्री शाह महमूद ने कहा, 'वैसे तो हम उम्माह और इस्लाम की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने वहां पर काफी निवेश कर रखा है और उनके अपने फायदे हैं।'

पाकिस्तान की आगे की राह मुश्किल बताते हुए शाह महमूद ने कहा, 'जज्बात उभारना बहुत आसान है, मुझे दो मिनट लगेंगे। 35-36 साल से सियासत कर रहा हूं, यह मेरे लिए बाएं हाथ का काम है। जज्बात उभारना आसान है और ऐतराज जताना उससे भी आसान है। लेकिन मसले को आगे की तरफ ले जाना कठिन है।'

उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र में कोई भी हार लेकर नहीं खड़ा है, हमें इसके लिए संघर्ष करना होगा। सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्यों में से एक भी हमारे खिलाफ जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत