न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्‍तान / मौलाना का आपत्तिजनक बयान - औरतों के छोटे कपड़े पहनने की वजह से कोरोना का कहर झेल रही दुनिया

पाकिस्तान के मशहूर कट्टरपंथी मौलाना तारीक जमील (Maulana Tariq Jameel) ने कहा कि महिलाओं के गलत काम की वजह से दुनिया को कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर को झेलना पड़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Apr 2020 4:33:29

पाकिस्‍तान / मौलाना का आपत्तिजनक बयान - औरतों के छोटे कपड़े पहनने की वजह से कोरोना का कहर झेल रही दुनिया

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के संक्रमण के अब तक 12,500 आधिकारिक आंकड़े बताए जा रहे हैं और 260 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पाकिस्तान के एक जाने-माने मौलाना ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। पाकिस्तान के मशहूर कट्टरपंथी मौलाना तारीक जमील (Maulana Tariq Jameel) ने कहा कि महिलाओं के गलत काम की वजह से दुनिया को कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर को झेलना पड़ रहा है। मौलाना ने कहा औरतों के छोटे कपड़े पहनने के चलते मुल्क पर कोरोना वायरस जैसा खतरा आया है. उन्होंने कहा कि ये औरतों के बुरे कामों की सजा है जो पूरी कौम को भुगतनी पड़ रही है.

मौलाना ने यह टिप्प्णी 23 अप्रैल को आयोजित किए गए एक फंडरेजिंग कार्यक्रम के दौरान की थी। जिस वक्त मौलाना तारिक जमील ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया, उस वक्त पीएम इमरान खान भी वहीं मौजूद थे। हालांकि, इस तरह की बयानबाजी करने पर पीएम इमरान खान ने न ही मौलाना को रोका और न ही उनसे किसी तरह का सवाल किया।

इतना ही नहीं, मौलाना जमील ने झूठ फैलाने के लिए मीडिया की निंदा भी की लेकिन बाद में उस टिप्पणी के लिए माफी मांगी। हालांकि, उन्होंने महिलाओं पर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कोई माफी नहीं मांगी।

मौलाना की इस टिप्पणी पर पाकिस्तान के अखबार डॉन ने इस बारे में अपने एडिटोरियल में लिखा, महिलाओं पर इस तरह के बयान परेशान करने वाले हैं और यह टीवी पर भी ऑन एयर होते हैं लेकिन इन्हें चुनौती देने वाला कोई नहीं है। डॉन ने लिखा, 'यह शर्मनाक है कि मौलाना को ऐसे बयान देने के वक्त ही नहीं रोका गया। सच्चाई यह है कि कोरोनावायरस के बाद पाकिस्तान और कई अन्य देशों में महिलाओं को खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं।'

इतना ही नहीं पाकिस्तान के मानव अधिकार आयोग ने अपनी आपत्ति दर्ज की। मानव अधिकार आयोग ने मौलान के बयान पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'कमीशन इस बात को लेकर अफसोस जताता है कि मौलान ने महिलाओं के सम्मान को कोविड-19 (Covid-19) महामारी से जोड़ दिया। इस तरह से वस्तुकरण को स्वीकार नहीं किया जा सकता और टीवी पर ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम ऑन एयर होने के बाद लोगों के बीच गलत संदेश जाते हैं'।

रमज़ान में पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

मस्जिदें खोलने और सामूहिक नमाज़ की मांग मानने के एक हफ़्ते बाद अब पाकिस्तान ने अब चिंता जाहिर करते हुए कहा कि रमज़ान के महीने में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ सकता है। पाकिस्तान की सरकार ने पहले रमज़ान के महीने में मस्जिद बंद रखने और सामूहिक नमाज़ पर रोक लगा थी लेकिन इस्लामिक धड़ों की मांगों के सामने सरकार को झुकना पड़ा था। पाकिस्तान के हेल्थकेयर सिस्टम की हालत भी बहुत बुरी है ऐसे में स्थिति अनियंत्रित होने की आशंका है। शनिवार को पाकिस्तान में एक इएनटी सर्जन की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई थी। ऐसे में डॉक्टरों की भी चिंता बढ़ गई है कि सरकार ने लोकल ट्रांसमिशन को रोकने के लिए कोर्ई कड़ा क़दम नहीं उठाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ