न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान बंद करे आतंकवाद, वरना टुकड़े-टुकड़े हो जायेगा : राजनाथ सिंह

भारत जाति या धर्म के आधार पर लोगों को विभाजित नहीं करता है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर आतंकवाद का साथ देना नहीं छोड़ा तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Sep 2019 8:48:47

पाकिस्तान बंद करे आतंकवाद, वरना टुकड़े-टुकड़े हो जायेगा : राजनाथ सिंह

आतंकवाद के मुद्दे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शनिवार को सूरत (Surat) में आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान (Pakistan) पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत के अल्पसंख्यक सुरक्षित थे, सुरक्षित हैं, और सुरक्षित रहेंगे। भारत जाति या धर्म के आधार पर लोगों को विभाजित नहीं करता है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर आतंकवाद का साथ देना नहीं छोड़ा तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता। राजनाथ सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 को रद्द करने के भारत के फैसले को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र (United States) में गया और उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर से 370 हटाने के भारत के फैसले को पचा नहीं पा रहा है और वह गुमराह करने के लिए इस मसले को यूएन तक ले गया था। भारत में अल्पसंख्यकों की आबादी आजादी के बाद बढ़ गई है जबकि पाकिस्तान में सिखों, बौद्धों और अन्य लोगों के खिलाफ अधिकारों का उल्लंघन होता रहता है।

राजनाथ सिंह ने कहा, अगर पाकिस्तान की तरफ से कोई भी घुसपैठ होती है तो हमारी सेना इसके लिए भी तैयार बैठी है। कोई भी घुसपैठिया भारत से जिंदा वापस नहीं लौटेगा।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने लोगों को सही सलाह दी है कि उन्हें लाइन ऑफ कंट्रोल पार नहीं करनी चाहिए क्योंकि हमारी सेना तैयार है। अगर वो सीमापार कर यहां आते हैं तो वापस नहीं जा पाएंगे। इमरान खान ने मुजफ्फराबाद में शुक्रवार को बोलते हुए कहा था कि पाकिस्तान के लोगों से आग्रह किया था कि वह एलओसी की ओर तबतक मार्च न करें, जबतक वह उनसे नहीं पूछते।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को विभाजित करने की आवश्यकता नहीं है वह खुद टूट जाएगा। पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करना बंद कर देना चाहिए, अन्यथा उसे टूटने से कोई नहीं रोक सकता। रक्षा मंत्री सूरत में मारुति वीर जवान ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यह कार्यक्रम शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए आयोजित किया गया था। मारुति वीर जवान ट्रस्ट की ओर से, रक्षा मंत्री ने 122 शहीद परिवारों को 2.5 लाख रुपये की सहायता राशि दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत