न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PoK में बोले इमरान खान - अगर युद्ध हुआ तो हमारी सेना भारत को जवाब देने के लिए तैयार

जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इमरान खान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की विधानसभा में पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Aug 2019 4:47:57

PoK में बोले इमरान खान - अगर युद्ध हुआ तो हमारी सेना भारत को जवाब देने के लिए तैयार

जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इमरान खान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की विधानसभा में पहुंचे। यहां सदन को संबोधित करते हुए इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर का मसला उठाते हुए कहा कि मैंने कश्मीर के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सच को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कश्मीर पर रुकने वाले नहीं हैं, हमें रिपोर्ट्स मिली हैं कि ये PoK में भी आ सकते हैं।

इमरान खान ने कहा अगर ऐसा कुछ होता है तो हमारी सेना भारत को जवाब देने के लिए तैयार है। इमरान खान ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बनते हैं, तो इसके लिए दुनिया जिम्मेदार होगी और संयुक्त राष्ट्र जिम्मेदार होगा।

PoK की विधानसभा में इमरान खान ने कहा कि मैं दुनिया के अंदर कश्मीर की आवाज बनूंगा और हर किसी को RSS की विचारधारा के बारे में बताउंगा। PAK पीएम ने कहा कि बीजेपी वाले हिंदुस्तान में मुसलमानों की आवाज को दबा रहे हैं और उन्हें पाकिस्तान जाने की धमकी दे रहे हैं।

इमरान खान ने कहा कि अब पाकिस्तान कश्मीर के मसले को जरुरत पड़ने पर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट तक लेकर जाएंगे। आने वाले समय में लंदन में इसको लेकर बड़ी रैली भी निकलेगी, वहीं अभी संयुक्त राष्ट्र की महासभा चलेगी वहां पर भी पाकिस्तान की तरफ से इसका विरोध किया जाएगा। इमरान खान ने कहा कि हमारी तरफ से हर मंच पर कश्मीर की बात रखी जा रही है और मैं भी ट्वीट के जरिए दुनिया को बता रहा हूं। पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी को कश्मीर का ये फैसला काफी भारी पड़ने वाला है।

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले के बाद से ही बौखलाया हुआ है और वही एक बार फिर इमरान खान के भाषण में दिखा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा और संघ की विचारधारा मुसलमानों के खिलाफ है, वही हिंदुस्तान में राज कर रही है। बता दे, भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं, बस-रेल सर्विस पर भी रोक लगा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह