न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या इमरान खान ने प्रधानमंत्री बनने के लिए ली थी जिन्न की मदद, सामने आई चौकाने वाली बात!

पाकिस्तानी मीडिया में प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की तीसरी और वर्तमान पत्नी बुशरा बीबी के बारे में चौकाने वाले खुलासे किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Sep 2019 7:05:02

क्या इमरान खान ने प्रधानमंत्री बनने के लिए ली थी जिन्न की मदद, सामने आई चौकाने वाली बात!

पाकिस्तानी मीडिया में प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की तीसरी और वर्तमान पत्नी बुशरा बीबी के बारे में चौकाने वाले खुलासे किया है। बुशरा के पास 2 जिन्न होने के दावों के बाद अब नया दावा किया जा रहा है कि आईने में उनकी तस्वीर ही नहीं दिखती है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक कैपिटल टीवी नाम के एक पाकिस्तानी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में पीएम ऑफिस में हाउस स्टाफ के हवाले से यह दावा किया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बुशरा बीबी की तस्वीर आईने में नहीं दिखती है। इस दावे के बाद पाकिस्तान में यह चर्चा का विषय बन गया है।

bushra bibi,the genie,pakistan,imran khan,disappear in mirror,pakistani media,imran khan news,news,news in hindi

बुशरा बीबी के पास 2 जिन्न

इससे पहले पाकिस्तानी पत्रकार आतिश तासीर ने एक मैगजीन में दावा किया था कि उन्हें एक पत्रकार ने बताया था कि बुशरा बीबी के पास 2 जिन्न हैं और वे दोनों जिन्न उनके कहने पर काम करते हैं। आतिश तासीर के मुताबिक बुशरा बीबी 'पिंकी पीरनी' के नाम से जानी जाती हैं और उनके पास कोई परेशानी लेकर जाता है तो उससे 'पके हुए मीट' की मांग करती हैं और अपने जिन्नों को खिलाती हैं तो वह उनके अनुसार काम करते हैं। तासीर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व गवर्नर सलमान तासीर और भारतीय पत्रकार तवलीन सिंह के बेटे हैं। मई में मशहूर टाइम मैगजीन की उस कवर स्टोरी को उन्होंने ही लिखा था जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को डिवाइडर इन चीफ बताया गया था। तासीर के मुताबिक उन्हें एक पत्रकार ने बताया था कि बुशरा बीबी के पास 2 जिन्न हैं और वे उनकी मर्जी के हिसाब से काम करते हैं। तासीर ने उस पत्रकार के नाम का खुलासा नहीं किया था।

प्रधानमंत्री बनने से करीब 6 महीने पहले की थी इमरान ने बुशरा बीबी से शादी

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए न्यू यॉर्क रवाना होने से पहले इमरान ने अपनी बीवी बुशरा बीबी के साथ सऊदी अरब में उमरा किया था। उस वक्त बुशरा सिर से लेकर पांव तक बुर्के से ढंकी दिखी थीं। बुशरा बीबी ने इमरान से उनके प्रधानमंत्री बनने से करीब 6 महीने पहले ही शादी की थी। इमरान बुशरा के पास आध्यात्मिक ज्ञान लेने जाते थे। बुशरा बीबी के पांच बच्चे हैं और उनकी बेटियां शादीशुदा हैं। बुशरा जैसा कहती हैं इमरान वैसा ही करते हैं।

bushra bibi,the genie,pakistan,imran khan,disappear in mirror,pakistani media,imran khan news,news,news in hindi

इतना ही नहीं, आतिश तासीर ने यहां तक दावा किया है कि इमरान खान ने बुशरा बीबी से शादी एक सपने की वजह से की थी। उनके मुताबिक, इमरान खान एक बार बुशरा के पास अपनी किसी समस्या के हल के लिए गए थे तब बुशरा ने सपने का जिक्र किया था। बुशरा ने बताया था कि इमरान को किसी अच्छी महिला से शादी करनी चाहिए। बुशरा ने अपनी बहन या अपनी बेटी से शादी के लिए इमरान के सामने पेशकश दी, जिसे खान ने ठुकरा दिया। बाद में बुशरा ने एक बार फिर सपना देखा जिसके मुताबिक खान से खुद उन्हें शादी करनी चाहिए। इसके बाद बुशरा बीबी के पति खावर मेनका उन्हें तलाक देने के राजी हो गए ताकि 5 बच्चों की मां बुशरा इमरान खान से शादी कर सकें।

इमरान खान की पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी। दोनों का 2004 में तलाक हो गया था। इसके बाद 2014 में इमरान खान ने पत्रकार रेहम खान से दूसरी शादी की थी। हालांकि यह शादी केवल 10 महीने ही चल पाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत