न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज इमरान खान से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, मुख्य एजेंडा होगा कश्मीर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 74वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका (America) पहुंचे हुए हैं। यह महासभा 24 सितंबर से शुरू होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Sep 2019 6:42:54

आज इमरान खान से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, मुख्य एजेंडा होगा कश्मीर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 74वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका (America) पहुंचे हुए हैं। यह महासभा 24 सितंबर से शुरू होगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री 27 सितंबर को UNGA की बैठक को संबोधित भी करेंगे। वही इससे पहले आज रात 10 बजे इमरान खान की मुलाकात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से हो सकती है। इमरान खान और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बातचीत का मुख्य एजेंडा कश्मीर और अफगानिस्तान होगा। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। पिछले हफ्ते दिए बयान में राष्ट्रपति ट्रंप कह चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने इसके पीछे बैकडोर से अमेरिका की भूमिका की ओर भी इशारा किया था।

ट्रंप और इमरान की मुलाकात ऐसे वक्त में हो रही है जब एक दिन पहले ही ह्यूस्टन (Houston) में आयोजित 'हाउडी मोदी (Howdy Modi)' कार्यक्रम में पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) और ट्रंप की दोस्ती का जलवा देखा है।

भारत के प्रधानमंत्री ने अमेरिका में कहा कि इस्लामिक आतंकवाद से लड़ाई में डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से भारत के साथ हैं। साथ ही पीएम मोदी ने इस मंच के जरिए कश्मीर के मुद्दे पर दखल देने के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा और कहा कि जो अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं उन्हें धारा 370 हटाने से दिक्कत हो रही है। कुछ लोग हैं, जो अशांति चाहते हैं और आतंक को पालते-पोसते हैं। उनकी पहचान पूरी दुनिया अच्छी तरह जानती है। पाकिस्तान का बिना नाम लिए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की जरूरत है। भारत में बहुत कुछ हो रहा है। हम बहुत कुछ करने का इरादा लेकर चल रहे हैं। अब समय आ गया है, जब आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए। मैं यहां पर जोर देकर कहना चाहूंगा कि इस लड़ाई में प्रेजिडेंट ट्रंप पूरी मजबूती के साथ आतंक के खिलाफ खड़े हुए हैं।

पाक की फजीहत

अमेरिका राष्ट्रपति भी जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले पर भारत के साथ हैं और वह इसे भारत का आंतरिक मुद्दा बता चुके हैं। ऐसे में अमेरिका में भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान और ट्रंप से उनके मजबूत रिश्ते पाकिस्तान के गले नहीं उतर रहे हैं। अब मुलाकात के दौरान इमरान खान के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को भारत के खिलाफ खड़ा करना काफी मुश्किल होगा।

फिर गाएंगे कश्मीर का राग

उधर, दुनिया के सामने खुद को कश्मीर का एबेंसडर घोषित कर चुके इमरान खान फिर से संयुक्त राष्ट्र की सभा में कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे। वह पहले ही कह चुके हैं कि इस मुद्दे पर दुनिया के अन्य देशों को अपने साथ लाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। पाकिस्तान शुरू से ही आरोप लगा रहा है कि कश्मीर में मानव अधिकारों का हनन किया जा रहा है और वहां पिछले 50 दिन से कर्फ्यू के हालात बने हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद