न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर जारी किया सिक्का

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तानी 50 रुपये का सिक्का जारी किया है। करतारपुर दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को यह सिक्का दिया जाएगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Oct 2019 4:10:26

पाकिस्तान ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर जारी किया सिक्का

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तानी 50 रुपये का सिक्का जारी किया है। करतारपुर दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को यह सिक्का दिया जाएगा। भारत ने उद्घाटन समारोह के बाद करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं के पहले जत्थे की सूची जारी कर दी है। इसमें 575 यात्री शामिल होंगे। 9 नवंबर को श्रद्धालुओं का पहला जत्था भारत से रवाना हो सकता है। यह कॉरिडोर भारत में डेरा बाबा नानक से पाकिस्तान के चार किलोमीटर अंदर स्थिति करतारपुर साहिब तक है। यहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है लेकिन पहचान के लिए पासपोर्ट को साथ रखना होगा।

pakistan,kartarpur corridor,guru nanak coin,news,news in hindi

24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और उसके बाद ही यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिए गए। पाकिस्तान ने वादा किया था कि 12 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले कॉरिडोर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर के लिए हर भारतीय सिख श्रद्धालु से 20 डॉलर यानी करीब 1420 रुपए रुपए वसूलेगा। पाकिस्तान का कहना है कि इससे विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा जो फिलहाल लगभग खाली हो चुका है। गुरुद्वारा साहिब करतारपुर में हर रोज 5000 तीर्थयात्रियों को ही दर्शन करने की अनुमति मिलेगी और पाकिस्तान हर तीर्थयात्री से 20 अमेरिकी डॉलर का सेवा शुल्क वसूलेगा यानी उसकी हर दिन 1,00,000 डॉलर की कमाई होगी। वर्तमान में एक डॉलर की कीमत 70.95 भारतीय रुपया है यानी पाकिस्तान हर दिन 70.95 लाख रुपए की कमाई करेगा। वहीं, पाकिस्तानी करेंसी की बात करें तो एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए की कीमत 156.46 है यानी पाकिस्तान हर दिन 1.56 करोड़ रुपए (पाकिस्तानी रुपए) की कमाई करेगा। तीर्थयात्रियों को साल के 365 दिन करतारपुर जाने की अनुमति होगी, ऐसे में पाकिस्तान 3.65 करोड़ डॉलर अपने मुद्रा भंडार में जुटाएगा। पाकिस्तान सालाना भारतीय रुपए में 258 करोड़ और पाकिस्तानी करेंसी में 571 करोड़ रुपए की कमाई करेगा।

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह भी करतारपुर साहिब दर्शन करने के लिए जाएंगे। पाकिस्तान उन्हें उद्घाटन समारोह में बुलाना चाहता था लेकिन उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह आम श्रद्धालु की तरह ही करतारपुर आएंगे। मनमोहन सिंह के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी करतारपुर जा सकते हैं।

बता दें कि भारत की तरफ 8 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। वहीं पाकिस्तान 9 नवंबर को उद्घाटन समारोह का आयोजन करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत