न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अदरक वाली चाय को तरसे पाकिस्तानी, कीमत ने छुएं आसमान

पाकिस्तान में महंगाई अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। जिसकी वजह से वहां रहने वालें लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दूध-दही, मटन के साथ-साथ अब सब्जियां की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Nov 2019 11:23:20

अदरक वाली चाय को तरसे पाकिस्तानी, कीमत ने छुएं आसमान

पाकिस्तान में महंगाई अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। जिसकी वजह से वहां रहने वालें लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दूध-दही, मटन के साथ-साथ अब सब्जियां की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पाकिस्तान में टमाटर की कीमत 200-300 (पाकिस्तानी) रुपये किलो के बीच है वही अब अदरक भी अब टमाटर का साथ देने लग गई है। हालात यह है कि अगर किसी को एक किलो अदरक खरीदना हो तो उसे जेब से पूरे 500 रुपये निकालने होंगे। पाकिस्तान में गोभी भी 150 रुपये किलो तक बिक रही है।

अखबार 'जंग' की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार यह दिन आया है जब कराची में टमाटर 300 रुपये किलो तक पहुंच गया है। टमाटर की थोक कीमत ही 200 रुपये किलो से अधिक है। रिपोर्ट में बताया गया है कि टमाटर की इस कीमत की वजह देश में इसके पैदावार में कमी और पड़ोसी ईरान और अफगानिस्तान से इसकी कम आवक है। समस्या सिर्फ शाकाहारी खानों की ही नहीं है। मांसाहारी भी महंगाई से इतने ही त्रस्त हैं। बकरे का एक किलो मांस पाकिस्तान में 900 रुपये किलो में मिल रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि महंगाई के दानव ने किस तरह से अपनी गिरफ्त में लोगों को जकड़ रखा है, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि बीते एक साल की समान अवधि की तुलना में बीते हफ्ते रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाली 51 वस्तुओं में से 43 के दाम में 289 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।

सब्जियों के साथ-साथ फलों के दाम में भी आग लगी हुई है। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में इस वक्त एक किलो पपीता 160 रुपये में मिल रहा है। एक दर्जन केले के लिए 120 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सेब, नाशपाती, अनार जैसे फलों का भी यही हाल है।

पूरे देश में महंगाई के कारण मचे हाहाकार ने सरकार की नींद उड़ाई हुई है। 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान ने महंगाई पर निगाह रखने के लिए एक विशेष इकाई बनाई है। इमरान के आर्थिक मामलों के सलाहकार अब्दुल हफीज शेख और वित्त मंत्री हम्माद अजहर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका