न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका यात्रा के दौरान महंगे होटलों में नहीं रहेंगे PM इमरान खान

अपने देश की अर्थव्यस्था को पटरी पर लाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। वे अपने खर्चों में कटौती करने से भी नहीं चुकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jul 2019 12:54:20

अमेरिका यात्रा के दौरान महंगे होटलों में नहीं रहेंगे PM इमरान खान

अपने देश की अर्थव्यस्था को पटरी पर लाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। वे अपने खर्चों में कटौती करने से भी नहीं चुकते हैं। पाक पीएम 21 जुलाई से अमेरिका के तीन दिवसीय दौर पर हैं। अपने अमेरिका दौरे को लेकर इमरान खान ने फैसला लिया है कि वह अपनी यात्रा के दौरान महंगे होटलों के बजाय वॉशिंगटन में देश के राजदूत के आधिकारिक निवास पर ठहरेंगे। राजदूत असद मजीद खान के निवास पर रहने से यात्रा की लागत में काफी कमी आ सकती है। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार न तो अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और ना ही शहर के प्रशासन ने इस विचार के लिए बहुत गंभीरता दिखाई है।

यूएस सीक्रेट सर्विस अमेरिका में आने किसी गणमान्य व्यक्ति की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है जब तक वे उनके देश में रहते हैं। शहर प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करना होता है कि यात्रा से वॉशिंगटन का यातायात बाधित न हो। वॉशिंगटन में हर साल सैकड़ों राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आते हैं और अमेरिकी सरकार शहर के प्रशासन के साथ मिलकर काम करती है और यह सुनिश्चित करती है कि जो भी देश में आते हैं उनसे राजधानी में रहने वाले लोगों को परेशान न हो।

राजदूत का निवास वॉशिंगटन के डिप्लोमेटिक एन्क्लेव के केंद्र में है। जहां इस एरिया में भारत, जपान, तुर्की समेत दर्जनों दूतावास हैं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका आने वाले देशों के मुखिया अमेरिकी अधिकारियों, सांसदों, मीडिया और थिंक टैंक के प्रतिनिधियों के साथ वॉशिंगटन प्रवास के दौरान कई मीटिंग करते हैं।

चूंकि इन सभी मीटिंग के लिए बड़ा निवास नहीं है इसलिए इमरान खान को अपने मेहमानों के साथ पाकिस्तान दूतावास में मुलाकात करनी होगी। क्योंकि पिक ऑवर में वॉशिंगटन में यातायात काफी व्यस्त होता है। ऐसा करने के लिए उनकी टीम को अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस के आधिकारिक निवास के साथ-साथ अधिकांश दूतावास भी जाना होगा।

गौर हो कि पीएम इमरान खान ने गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बचाने के लिए पिछले साल सत्ता संभालते ही सरकारी खर्चों में कटौती से जुडी कई बड़ी घोषणाएं की थीं। जिनमें उन्होंने सरकारी लग्‍जरी वाहनों की नीलामी का फैसला लिया। उन्होंन ने पीएम आवास की 100 से अधिक लग्‍जरी कारों की नीलामी की। इनमें बुलेटब्रूफ वाहन भी शामिल हैं। नीलामी से करोड़ों रुपए की आय हुई। इमरान खान देश पर भारी कर्ज से निबटने के लिए इस तरह के कदम उठाए थे।

इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री आवास की 8 भैंसों को भी नीलाम किया था। इससे सरकार को 23 लाख रुपए की आय हुई थी। इन भैंसों को पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने पाला था। किसी एक भैंस के लिए सबसे अधिक बोली 3,85,000 रुपए लगाई गई थी। पाक सरकार ने चार हेलीकॉप्टरों को भी नीलामी के लिए रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत