न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान के मंत्री की जुबां पर आया मोदी का नाम और लग गया करंट, देखे वीडियो

पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद का ये वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और पाकिस्तानी लोग ही उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Aug 2019 4:53:43

इमरान के मंत्री की जुबां पर आया मोदी का नाम और लग गया करंट, देखे वीडियो

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के मामले पर आज पाकिस्तान (Pakistan) की जनता प्रदर्शन कर रही है। इमरान खान (Imran Khan) ने अपने मुल्क के लोगों से अपील की है कि वह हर शुक्रवार दोपहर 12 से 12:30 तक जहां भी हो वहां खड़े हो जाएं। इसी कड़ी में पाकिस्तानी सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद एक सभा को संबोधित कर रह थे, जब वह अपनी बात रख रहे थे तो तभी उनके माइक में एक झटका-सा लगा और वह अचानक डर गए। इस पर वहां खड़े लोग हंसने लगे, इसपर मंत्री बोले कि मोदी इस जलसे को खराब नहीं कर पाएगा। दरअसल, शेख रशीद भारत के खिलाफ बयान दे रहे थे, तभी ऐसा हुआ और वह अचानक डर गए। बता दे, शेख रशीद पाकिस्तान के उन मंत्रियों में शामिल हैं जो लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। शेख रशीद इससे पहले भी कई बार भारत के खिलाफ युद्ध की धमकी देते आए हैं, ये वहीं हैं जिन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि अक्टूबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग हो सकती है।

पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद का ये वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और पाकिस्तानी लोग ही उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश के लोगों से अपील की थी कि वह कश्मीर के मसले पर हर शुक्रवार को दोपहर 12 से 12:30 के बीच सड़कों पर आएं और संदेश दें और पाकिस्तान के लोग इमरान की अपील पर बाहर निकले। खुद इमरान खान ने भी एक जनसभा को संबोधित किया और एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला।

हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने युद्ध की धमकी दी और कहा कि कश्मीरियों के लिए वह आखिरी सांस तक लड़ेंगे। इतना ही नहीं इमरान खान ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर हमला करता है, तो पूरी दुनिया को नुकसान देने वाली जंग होगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा इस 'कश्मीर ऑवर' की अपील पर वहां के पत्रकार ही विरोध कर रहे हैं। कई पत्रकारों ने ट्वीट कर लिखा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों की वजह से हजारों लोगों को नुकसान हो रहा है, क्योंकि सड़कों पर जाम लगा है, सरकार को बताना चाहिए कि इससे क्या हासिल हुआ?

इमरान की इस अपील की पाकिस्तानी पत्रकार मजाक बना रहे है। कई पत्रकारों ने लिखा है कि इमरान खान को पहले देखना चाहिए कि वह अपने देश में क्या कर रहे हैं। अक्सर ट्विटर पर इन मुद्दों पर लिखने वालीं नायला इनायत ने भी तंज कसते लिखा, ‘ब्रेकिंग!! भारत से आ रहे हवा और पानी को पाकिस्तान 12 से 12:30 के बीच रोकेगा।’ इतना ही नहीं, लगातार पाकिस्तानी नेताओं के द्वारा ‘कश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ के नारे को दोहराने पर भी उन्होंने तंज कसा और लिखा कि पाकिस्तान हमेशा ऐसा नहीं था, हमने अच्छे दिन भी देखे हैं। 1962 में भी हम तब कश्मीर जीतने की ही कोशिश कर रहे थे।

आइमा ख़ोसा ने लिखा कि प्रधानमंत्री इमरान खान को लगता है कि वह इस तरह की अपील करके लोगों को साथ जोड़ रहे हैं और अपनी ही सत्ता में चल रहे फासीवादी उत्पीड़न को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तानी मूल के पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा पर तंज कसते हुए लिखा कि जनरल बाजवा को LoC पर जेहाद करने के लिए भेज देना चाहिए। अगर वह जीतते हैं तो कश्मीर फ्री हो जाएगा और हारते हैं तो पाकिस्तान फ्री हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत