न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्थिक संकट की वजह से इमरान के अफसरों की मुश्किलें बड़ी, तंगहाली में चाय-बिस्किट, मैगजीन-न्यूजपेपर पर रोक

पाकिस्तान (Pakistan) फिलहाल आर्थिक संकट से गुजर रहा है।  आर्थिक मंदी से उबरने के लिए इमरान खान सरकार नए-नए तरीके निकाल रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Aug 2019 7:59:41

आर्थिक संकट की वजह से इमरान के अफसरों की मुश्किलें बड़ी, तंगहाली में चाय-बिस्किट, मैगजीन-न्यूजपेपर पर रोक

पाकिस्तान (Pakistan) फिलहाल आर्थिक संकट से गुजर रहा है। आर्थिक मंदी से उबरने के लिए इमरान खान (Imran Khan) सरकार नए-नए तरीके निकाल रही है। सरकारी खर्चा कम करने के लिए सरकार ने अधिकारियों पर तमाम तरह की पाबंदियां लागू कर दी हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी मेमोरेंडम ऑफ ऑफिस के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2019-20 में सरकारी खर्च में कटौती के लिए कई कदम उठाए गए हैं। सरकार ने अब अधिकारियों के लिए एक से ज्यादा अखबार और मैगजीन पर बैन लगा दिया है। अधिकारी सिर्फ एक मैगजीन और न्यूजपेपर का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। बिजली, गैस, टेलिफोन और पानी समेत तमाम चीजों की खपत न्यूनतम रखने की कोशिश की जाएगी। सभी आधिकारिक कार्यों में पेज के दोनों साइड इस्तेमाल किए जाएंगे।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में नई गाड़ी खरीदने पर भी बैन लगा दिया है। इससे पहले सरकार ने आधिकारिक बैठकों के दौरान रिफ्रेशमेंट यहां तक कि चाय और बिस्किट पर भी बैन लगाया है। इससे अफसरों के बीच खासा नाराजगी भी है। डायबिटीज या अन्य बीमारियों से जूझ रहे अधिकारियों के लिए घंटों मीटिंग में बिना कुछ खाए-पिए बैठना मुश्किल हो रहा है।

दरअसल, पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 6 अरब डॉलर के पैकेज की मंजूरी मिली है लेकिन इसके लिए संस्था ने बजट घाटा कम करने समेत कई कड़ी शर्तें रखी हैं। सरकार ने बजट घाटा नियंत्रण में रखने के लिए सरकारी खर्चों में कटौती के लिए कदम उठाने का फैसला किया है। हालांकि, पिछले साल सत्ता में आने के बाद से इमरान खान ने मितव्ययिता का अभियान चलाया था लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी

'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता

'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'

'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'

फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक

'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार

झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत

आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह