न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने की फायरिंग, एक जवान शहीद

चारों तरफ से मिली निराशा से पाकिस्तान की बौखलाहट और बढ़ गई है। जिसकी वजह से लगातार भारत को परेशान करने के लिए कोई न कदम उठा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Aug 2019 2:25:38

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने की फायरिंग, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार द्वारा धारा 370 पर उठाए गए कदम से बौखलाए पाकिस्तान को केवल चीन का साथ मिल रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी दूत अकबरुद्दीन ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाना भारत का आंतरिक मामला है। कश्मीर पर लिए गए फैसले से बाहरी लोगों को कोई मतलब नहीं होना चाहिए और पाकिस्तान इस वास्तविकता को स्वीकार कर लेना चाहिए। अकबरुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान जेहाद के नाम पर भारत में हिंसा फैला रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपनी नीति पर हमेशा की तरह कायम हैं।

चारों तरफ से मिली निराशा से पाकिस्तान की बौखलाहट और बढ़ गई है। जिसकी वजह से लगातार भारत को परेशान करने के लिए कोई न कदम उठा रहा है। अब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग शुरू कर दी है। पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का भारतीय सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

शहीद हुए जवान लांस नायक संदीप थापा 35 साल के थे और पिछले 15 साल से नौकरी कर रहे थे। देहरादून के रहने वाले संदीप पाकिस्तानी गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से बॉर्डर पर फायरिंग की खबर नहीं आ रही थीं। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही भारत के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। 15 अगस्त के दिन भी जम्मू-कश्मीर के पूंछ में केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके अलावा उरी और राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन किया गया जिसमें तीन पाकिस्तानी जवान मारे गए। इससे पहले भी वह सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है।

इसके द्वारा संभवत: पाकिस्तान दुनिया का ध्यान कश्मीर की तरफ आकर्ष‍ित करना चाहता है। संयुक्त राष्ट्र में मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान विक्टिम कार्ड खेलना चाहता है और कोशिश कर रहा है कि कम से कम सीमा पर हलचल से ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्ष‍ित किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह