न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 दिन के लिए बंद हुआ कराची एयरस्पेस, जानिए क्या है वजह

पाकिस्तान ने अगले तीन दिन के लिए कराची एयरस्पेस (Karachi Air space) को बंद कर दिया है। इमरान सरकार (Imran Khan Government) के इस फैसले के बाद कराची एयरस्पेस पर किसी भी देश के विमानों को उड़ने की इजाजत नहीं होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Aug 2019 9:58:25

3 दिन के लिए बंद हुआ कराची एयरस्पेस, जानिए क्या है वजह

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) बौखलाया हुआ है। इसी बौखलाहट में पाकिस्तान कुछ ऐसे फैसले ले रहा है जिसका नुकशान उसे उठाना पड़ रहा है। पाकिस्तान ने मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने कहा था कि इमरान खान भारत के लिए सभी एयरस्पेस पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रहे हैं। वही इस बयान के बीच आज पाकिस्तान ने अगले तीन दिन के लिए कराची एयरस्पेस (Karachi Air space) को बंद कर दिया है। इमरान सरकार (Imran Khan Government) के इस फैसले के बाद कराची एयरस्पेस पर किसी भी देश के विमानों को उड़ने की इजाजत नहीं होगी। पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरटी (CCA) ने नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी कर इसकी घोषणा की है। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने कराची एयरस्पेस बंद करने के पीछे फ्लाइट ऑपरेशंस में तकनीकी दिक्कतों का हवाला दिया है।

बता दे, पाकिस्तान के साइंस ऐंड टेक्नॉलजी मिनिस्टर चौधरी फवाद हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान सरकार भारत के लिए अपने एयरस्पेस को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रही है। इमरान खान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में भारत के लिए एयरस्पेस और जमीनी मार्ग के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया गया। माना जा रहा है कि पाकिस्तान में विपक्ष के हमले के चलते पीएम इमरान खान पर भारत के खिलाफ कोई बड़ा ऐक्शन दिखाने का दबाव है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद करना कोई नई बात नहीं है। पुलवामा हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था, उसके बाद भी पाकिस्तान ने भारत के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था। इसके बाद अपना घाटा होता देख पाकिस्तान ने एयरस्पेस को चालू कर दिया था। इसके बाद कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भी पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एक कॉरिडोर को बंद कर दिया था।

एयरस्पेस बंद होने से पाक को नुकसान

पाकिस्तान अगर भारत के लिए एयरस्पेस बंद कर देता है, तो इससे भारत को नहीं, बल्कि पाकिस्तान को ही नुकसान है। पाकिस्तान की माली हालत इन दिनों बेहद खराब है। अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। लोग बेरोजगार हैं। पाकिस्तान में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में तेजी से बढ़ी हैं। महंगाई से लोगों की जिंदगी मुश्किल होती जा ही है।

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में एयरस्पेस भारतीय विमानों के लिए बंद कर दिया था। लेकिन उसका यह दांव उल्टा पड़ गया था। पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस बंद करने से उसे करीब 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि भारतीय विमानों को भी वैकल्पिक रूट चुनने पर ज्यादा ईंधन का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत