न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में 900 बच्चे मिले HIV पॉजिटिव, इमरान सरकार में हड़कंप

पाकिस्तान के रतोडेरो शहर में 1,100 लोग एचआईवी पॉजिटिव (HIV Positive) पाए गए हैं। जिनमें 900 बच्चे शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Oct 2019 12:40:37

पाकिस्तान में  900 बच्चे मिले HIV पॉजिटिव, इमरान सरकार में हड़कंप

पाकिस्तान के रतोडेरो शहर में 1,100 लोग एचआईवी पॉजिटिव (HIV Positive) पाए गए हैं। जिनमें 900 बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यहां एक झोलाछाप डॉक्टर मरीज़ों को एक ही सीरिंज से सूई लगा देता था, जिस कारण पूरे शहर में एचआईवी का प्रकोप फैल गया। इस मामले में पुलिस ने रतोडेरो के डॉक्टर मुजफ्फर घंघरू को गिरफ्तार किया गया। उस पर काम में लापरवाही बरतने और इंसानी जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया है। इस घटना के सामने आने के बाद पाकिस्तान की सरकार में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में इतनी बड़ी तादाद में बच्चों में एचआईवी पॉजिटिव होने की खबर सरकारी अधिकारियों को झूठी लग रही थी, लेकिन जब रतोडेरो शहर में जांच हुई तो अफसरों के होश उड़ गए। अभी तक सैकड़ों लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच अधिकारियों का यह तक कहना है कि यहां नाई एक ही रेज़र से कई लोगों की हजामत बनाते दिखे हैं, वहीं कई डेंटिस्ट अस्वच्छ औज़ारों का इस्तेमाल करते पाए गए हैं।

आरोपी डॉक्टर खुद को बेकसूर बता रहा है। वहीं, मरीजों का आरोप है कि वह अक्सर बच्चों को पहले से इस्तेमाल की गई सीरिंज लगा दिया करता था।

pakistan,ratodero,hiv positive,imran khan

कचरे के डब्बे से निकाली सुई और लगा दी बच्चे को

पीड़ित बच्चों के पिता इम्तियाज जिलानी ने बताया कि उनके छह बच्चों का इसी डॉक्टर ने इलाज किया था। आरोपी डॉक्टर घंघरू ने उनके सामने कचरे के डब्बे से सूई निकाली और उनके छह वर्षीय बच्चे को इंजेक्शन लगाया। जिलानी ने बताया कि जब उन्होंने कचरे के डिब्बे से सुई निकालकर बच्चों को लगाने की बात पर सवाल पूछा तो डॉक्टर ने पूछा कि क्या नई सूई लेने के लिए उसके पास पैसे हैं भी या नहीं। इसके बाद वह चुप हो गए। इम्तियाज जिलानी ने आगे बताया कि उनका बच्चा और बीमार पड़ गया और फिर उनके एचआईवी संक्रमित होने का पता चला। जिलानी के दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी के चार एचआईवी से पीड़ित हैं। हालांकि, जांच अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी तादाद में बच्चों में एचआईवी मिलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसकी हम पड़ताल कर रहे हैं। वैसे अधिकतर एचआईवी पॉजिटिव बच्चे डॉक्टर मुजफ्फर घंघरू के मरीज हैं।

आम लोगों के बीच भी एचआईवी को लेकर जागरूकता नहीं है। गांव में बच्चों के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात फैलने के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर जाना बंद कर दिया है वहीं, कई लोग एक दूसरे को छू तक नहीं रहे हैं। अब दुनिया भर से मेडिकल संगठन पाकिस्तान पहुंच रहे हैं। कई मेडिकल टीम लोगों के बीच जाकर जागरूकता फैला रही है। ताकि लोगों में एचआईवी को लेकर अफवाह ना फैले।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत