न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब पाकिस्‍तानी सेना ने दी भारत को युद्ध की धमकी, कहा - किसी भी हद तक गुजरने के लिए है तैयार

भारत के स्‍वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्‍त को पाकिस्‍तान की सेना ने कश्‍मीर के लिए युद्ध छेड़ने की धमकी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Aug 2019 7:24:54

अब पाकिस्‍तानी सेना ने दी भारत को युद्ध की धमकी, कहा - किसी भी हद तक गुजरने के लिए है तैयार

जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद-370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्‍तान बार-बार युद्ध की धमकी दे रहा है। वही एक बार फिर भारत के स्‍वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्‍त को पाकिस्‍तान की सेना ने कश्‍मीर के लिए युद्ध छेड़ने की धमकी दी है। पाकिस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि कश्‍मीर की सच्‍चाई न तो 1947 के एक अवैध दस्‍तावेज से बदलेगी और न ही भविष्‍य में कोई ऐसा कर पाएगा। गफूर ने कहा कि पाकिस्‍तान भारत की इस क्षेत्र पर शासन करने की महत्‍वाकांक्षा के खिलाफ और कश्‍मीरियों के साथ हमेशा खड़ा था और खड़ा रहेगा। कश्‍मीर के मामले पर भारत के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हम किसी भी कीमत की परवाह किए बिना कश्‍मीरियों के पक्ष में खड़े रहेंगे। पाकिस्‍तान की सेना जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए किसी भी हद से गुजरने के लिए हर वक्‍त तैयार है। साथ ही हमारी सेना कश्‍मीर मुद्दे पर अपने राष्‍ट्रीय कर्तव्‍य को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

वही पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इमरान खान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की विधानसभा में पहुंचे। यहां सदन को संबोधित करते हुए इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर का मसला उठाते हुए कहा कि मैंने कश्मीर के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सच को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कश्मीर पर रुकने वाले नहीं हैं, हमें रिपोर्ट्स मिली हैं कि ये PoK में भी आ सकते हैं। इमरान खान ने कहा अगर ऐसा कुछ होता है तो हमारी सेना भारत को जवाब देने के लिए तैयार है। इमरान खान ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बनते हैं, तो इसके लिए दुनिया जिम्मेदार होगी और संयुक्त राष्ट्र जिम्मेदार होगा। PoK की विधानसभा में इमरान खान ने कहा कि मैं दुनिया के अंदर कश्मीर की आवाज बनूंगा और हर किसी को RSS की विचारधारा के बारे में बताउंगा। PAK पीएम ने कहा कि बीजेपी वाले हिंदुस्तान में मुसलमानों की आवाज को दबा रहे हैं और उन्हें पाकिस्तान जाने की धमकी दे रहे हैं।

इमरान खान ने कहा कि अब पाकिस्तान कश्मीर के मसले को जरुरत पड़ने पर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट तक लेकर जाएंगे। आने वाले समय में लंदन में इसको लेकर बड़ी रैली भी निकलेगी, वहीं अभी संयुक्त राष्ट्र की महासभा चलेगी वहां पर भी पाकिस्तान की तरफ से इसका विरोध किया जाएगा। इमरान खान ने कहा कि हमारी तरफ से हर मंच पर कश्मीर की बात रखी जा रही है और मैं भी ट्वीट के जरिए दुनिया को बता रहा हूं। पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी को कश्मीर का ये फैसला काफी भारी पड़ने वाला है।

पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति डॉ आरिफ उर्रहमान अल्‍वी ने कहा, पूरी दुनिया देख रही है कि पाकिस्‍तान के लोग किस तरह कश्‍मीरियों के साथ खड़े हैं। हम उन्‍हें मौजूदा माहौल में अकेला नहीं छोड़ेंगे। कश्‍मीर के लोग हमारे अपने हैं। हमें उनकी पीड़ा का अपने दर्द की तरह अहसास है। हम आज भी उनके साथ हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले के बाद से ही बौखलाया हुआ है और वही एक बार फिर इमरान खान के भाषण में दिखा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा और संघ की विचारधारा मुसलमानों के खिलाफ है, वही हिंदुस्तान में राज कर रही है। बता दे, भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं, बस-रेल सर्विस पर भी रोक लगा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका