न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिपोर्ट में खुलासा चीन और पाकिस्तान मिलकर भारत के खिलाफ रच रहे जैविक युद्ध की साजिश

भारत और पश्चिमी देशों के खिलाफ चीन और पाकिस्तान मिलकर बायोलिजकल वॉरफेयर यानी जैविक युद्ध की साजिश रच रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Jul 2020 11:19:45

रिपोर्ट में खुलासा चीन और पाकिस्तान मिलकर भारत के खिलाफ रच रहे जैविक युद्ध की साजिश

भारत और पश्चिमी देशों के खिलाफ चीन और पाकिस्तान मिलकर बायोलिजकल वॉरफेयर यानी जैविक युद्ध की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए दोनों देशों ने तीन साल की सीक्रेट डील की है। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। यह रिपोर्ट क्लाजोन नाम की यूनिट ने खुफिया सूत्रों के हवाले से किया है। सिक्योरिटी एक्सपर्ट एंथोनी क्लान ने इस पर आर्टिकल लिखा। न्यूज एजेंसी ने इसे पब्लिश किया। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साजिश के तहत एंथ्रेक्स जैसे खतरनाक वायरस पर काम किया जाना है। रिपोर्ट में किए गए दावों में दम नजर आती है। दरअसल, कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया था कि कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब से निकला और अमेरिका के पास इसके पुख्ता सबूत मौजूद हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान की जिस लैब से कोरोना वायरस के निकलने का दावा अमेरिका कर रहा है, उसने पाकिस्तान के साथ मिलकर जैविक युद्ध की तैयारी की साजिश रचना शुरू कर दिया है। निशाने पर भारत के अलावा पश्चिमी देश जैसे अमेरिका हैं। इन देशों को संक्रामक बीमारियों का निशाना बनाया जाएगा। रिसर्च पर होने वाला खर्च चीन की वुहान लैब ही उठाएगी।

एंथ्रेक्स जैसे वायरस का हो सकता है इस्तेमाल

रिपोर्ट में एक इंटेलिजेंस सोर्स के हवाले से कहा गया- एंथ्रेक्स जैसे वायरस का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जाने का खतरा है। इस पर पाकिस्तान और चीन 3 साल की सीक्रेट डील कर चुके हैं। जैविक हथियार तैयार किए जाएंगे। इसके लिए जरूरी मिट्टी से संबंधित टेस्ट (सॉइल सैम्पलिंग टेस्ट) किए जा चुके हैं। चीन ने पाकिस्तान के वैज्ञानिकों को इस बारे में डाटा और दूसरी जरूरी जानकारियां उपलब्ध करा दी हैं।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, चीन पाकिस्तान का इस्तेमाल करके भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। भारत और पश्चिमी देशों की इंटेलिजेंस एजेंसीज को इस बारे में जानकारी भी मिली है। चीन अपने यहां इन साजिशों को अंजाम नहीं देना चाहता। लिहाजा, उसने ये साजिशों से जुड़े टेस्ट्स पाकिस्तान की धरती पर करने का प्लान बनाया। खतरनाक बात यह है कि पाकिस्तान की लैब में वायरस आउटब्रेक यानी इनके बाहर निकलने पर रोकने के कोई इंतजाम नहीं हैं।

बता दे, चीन से निकले कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अब तक 1 करोड़ 56 लाख 51 हजार 601 लोगों को संक्रमित कर चुका है। 6 लाख 36 हजार 464 की मौत हो चुकी है। इस वायरस से सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका को उठाना पड़ रहा है। अमेरिका में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख के पार हो गया है वहीं, 1,47,333 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

भारत की बात करे तो यहां भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां, कोरोना मरीजों का आंकड़ा 13 लाख के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 48 हजार 446 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक एक दिन में संक्रमितों के मिलने का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 30 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत