न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के मदरसे में भीषण विस्फोट, 7 की मौत 70 घायल; घायलों में अधिकतर बच्चे

पाकिस्तान के पेशावर स्थित एक मदरसे में भीषण विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 70 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 11:12:07

पाकिस्तान के मदरसे में भीषण विस्फोट, 7 की मौत 70 घायल; घायलों में अधिकतर बच्चे

पाकिस्तान के पेशावर स्थित एक मदरसे में भीषण विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 70 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चला है। ये मदरसा पेशावर की दिर कॉलोनी के पास स्थित बताया जा रहा है।

डॉन से बातचीत में सीनियर सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस मंसूर अमान (Mansoor Aman) ने विस्फोट की पुष्टि की और बताया कि इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। लेडी रीडिंग हॉस्पीटल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने बताया कि अस्पताल में 7 मृत शवों को लाया गया और बच्चों समेत 70 जख्मी लोगों का इलाज किया जा रहा है जिनमें बच्चे अधिक हैं। कुछ बच्चों की हालत काफी गंभीर भी है। घायलों के इलाज के लिए स्वयं अस्पताल के डायरेक्टर इमरजेंसी वार्ड में मौजूद थे।

मंसूर के मुताबिक शुरूआती जांच में ये एक IED ब्लास्ट जैसा नज़र आ रहा है जिसे करीब 5 किलो एक्सप्लोसिव के इस्तेमाल से अंजाम दिया गया है। सीनियर पुलिस ऑफिसर वकार अजीम ने बताया, 'सेमिनरी में कुरान क्लास के दौरान यह विस्फोट हुआ। वहां कोई एक बैग लेकर गया था।'

एक अन्य सीनियर पुलिस ऑफिसर मोहम्मद अली गंडापुर ने विवरण की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जख्मी लोगों में से वहां पढ़ाने वाले दो शिक्षक हैं। इस बीच SSP अमन ने जानकारी दी कि विस्फोट में IED का इस्तेमाल किया गया था। इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और सबूत जमा करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके और मदरसे में आए लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि जब धमाका हुआ तब मदरसे में बच्चों की कुरान की कक्षा चल रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें