न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पकड़ा गया आईएसआई का जासूस, पाकिस्तान भेजी सीमा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण जानकारियां

एक जासूस को खुफिया एजेंसियों ने शुक्रवार देर रात बाड़मेर के सीमावर्ती बीजराड़ थाना क्षेत्र से पकड़ा हैं और छह दिन के रिमांड पर रखा गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 11:56:18

पकड़ा गया आईएसआई का जासूस, पाकिस्तान भेजी सीमा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण जानकारियां

पकिस्तान की आईएसआई कई तरीकों की मदद से देश में अपने जासूस बनाती हैं जो देश की महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान भेजने का काम करते हैं। ऐसे ही एक जासूस को खुफिया एजेंसियों ने शुक्रवार देर रात बाड़मेर के सीमावर्ती बीजराड़ थाना क्षेत्र से पकड़ा हैं और छह दिन के रिमांड पर रखा गया हैं। आरोपी रोशनदीन खान ने सीमा क्षेत्र व सामरिक गतिविधियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान भेजी थी।

आरोपी रोशनदीन खान को पुलिस ने मंगलवार को विशिष्ट महानगर मजिस्ट्रेट जयपुर महानगर क्रम संख्या 10 के न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब 2 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में रहेगा। रोशनदीन द्वारा दी गई सूचनाओं के आधार पर पुलिस उसे उन सीमावर्ती क्षेत्र में लेकर तस्दीक करवाएगी, जो उसने पूछताछ में बताया था।

एडीजी इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि बाड़मेर जिले में बीजराड़ थाना इलाके के गांव सरूपे का तला में रहने वाले 28 साल के रोशनदीन खान को खुफिया एजेंसियों ने शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे जयपुर ले आया गया था। संयुक्त एजेंसियों द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के बाद सामने आया कि वह सीमावर्ती क्षेत्र व सेना से संबंधित गोपनीय सूचनाएं आईएसआई एजेन्ट को भेजता था। इसकी एवज में वह विभिन्न माध्यमों से मोटी रकम प्राप्त करता था।

बॉर्डर के निकट भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रही सड़क परियोजना में रोशनदीन जेसीबी चलाता है। ऐसे में उसका सीमा क्षेत्र में रोजाना आना जाना होता था। रोशनदीन की पाकिस्तान में रिश्तेदारी भी है और उनसे मिलने के नाम पर वह कई बार पाकिस्तान जाकर आ चुका है। पाकिस्तान यात्रा के दौरान आईएसआई ने उसे अपने झांसे में ले लिया और जासूसी के लिए तैयार कर लिया।

माना जाता है कि रोशनदीन ने सीमा क्षेत्र व सामरिक गतिविधियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान भेजी है। अब जयपुर में उससे गहन पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। रोशनदीन पूर्व में हेरोइन तस्करी में पकड़े जा चुके कचरा खान की गाड़ी का चालक रह चुका है। रोशनदीन खान के खिलाफ शासकीय गुप्त बात एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत