न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF को मिले दुर्लभ टूकेन पक्षी, कीमत 15 लाख रुपये

बांग्लादेश बॉर्डर पर खुफिया सूचना पर कार्यवाही करते हुए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान जब पहुंचे तो वहां मौजूद संदिग्ध लोग एक पिंजरा फेंक कर भाग गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Aug 2020 3:51:37

बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF को मिले दुर्लभ टूकेन पक्षी, कीमत 15 लाख रुपये

बांग्लादेश बॉर्डर पर खुफिया सूचना पर कार्यवाही करते हुए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान जब पहुंचे तो वहां मौजूद संदिग्ध लोग एक पिंजरा फेंक कर भाग गए। पिंजरे में दुर्लभ टूकेन पक्षी का जोड़ा था जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। यह एक दुर्लभ पक्षी है जो मध्य अमेरिकी देश बेलीज का राष्ट्रीय पक्षी भी है। स्मगलर्स इन कीमती पक्षियों को बांग्लादेश ले जा रहे थे। यह प्रजाति दक्षिणी मैक्सिको से कोलंबिया तक उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाई जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन पक्षियों की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। जब्त किए गए दोनों पक्षियों को कोलकाता के अलीपुर में स्थित जूलॉजिकल गार्डन को सौंप दिया गया है।

toucan bird,bsf,bangladesh border,smuggling,news

13 अगस्त 2020 को खुफिया सूचना पर कार्यवाही करते हुए बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक हलदर पारा गांव के पीछे स्थित जंगल के आसपास के क्षेत्रों में एक विशेष तलाशी अभियान चलाया। यह गांव पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में आता है। सुबह लगभग 6.45 बजे जवानों ने जंगल के अंदरूनी हिस्से में बांस के झाड़ियों के पीछे छिप कर बैठे दो संदिग्ध लोगों को देखा। जैसे ही जवानों ने उनके पास पहुंचने की कोशिश की, संदिग्ध लोग अचानक से भारतीय गांव की तरफ भागने लगे। भागने के दौरान अपने साथ एक पिंजरा भी लिए हुए थे। जब जवानों ने इनका पीछा किया तब वे पिंजरे को उधर ही फेंक कर घने जंगल का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे

उसके बाद तलाशी पार्टी ने जंगल के आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली जिसमें एक पिंजरा बरामद हुआ। पिंजरे के अंदर एक जोड़ा असामान्य से दिखने वाले पक्षी का था जो टूकेन पक्षी के नाम से जाना जाता है। जब्त किए गए पक्षी कील-बिल्ड टूकेन प्रजाति के हैं जिसे सल्फर-ब्रेस्टेड टूकेन या रेनबो-बिल्ड टूकेन के रूप में भी जाना जाता है। यह टुकेन परिवार का एक रंगीन लैटिन अमेरिकी सदस्य है। टूकेन अधिकतर दक्षिणी मेक्सिको और कोलंबिया के उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत