न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तिहाड़ जेल में ये हैं पी चिदंबरम के पड़ोसी कैदी

कोर्ट के आदेश पर उन्हें अलग से सेल मिला है। तिहाड़ की इस जेल नंबर 7 का भी अपना एक इतिहास रहा है, जो इसे खास बनाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Sep 2019 2:42:45

तिहाड़ जेल में ये हैं पी चिदंबरम के पड़ोसी कैदी

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) INX मीडिया केस में इस वक्त तिहाड़ जेल में हैं। तिहाड़ जेल में पी चिदंबरम की पहली रात एक सामान्य कैदी की तरह ही बीती। दरहसल, सुप्रीम कोर्ट से प्रवर्तन निदेशालय के मसले में पूर्व वित्त मंत्री को अग्रिम ज़मानत नहीं मिली और गुरुवार की शाम राउज़ एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर पी चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। पूर्व वित्त मंत्री 19 सितंबर तक अब तिहाड़ जेल में ही न्यायिक हिरासत में रहेंगे। पी चिदंबरम तिहाड़ में जेल नंबर 7 में बंद हैं। हालांकि, कोर्ट के आदेश पर उन्हें अलग से सेल मिला है। तिहाड़ की इस जेल नंबर सात का भी अपना एक इतिहास रहा है, जो इसे खास बनाता है।

अभी तक इस जेल में कई बड़े लोग रह चुके हैं, जिनमें पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी शामिल हैं। कार्ति चिदंबरम इसी मामले में 23 दिन जेल में रहे थे। कार्ति को 28 फरवरी 2018 को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें ज़मानत मिल गई थी।

जेल में यासीन मलिक, क्रिश्चियन मिशेल और दीपक तलवार अब पूर्व वित्त मंत्री के पड़ोसी हैं। चिदंबरम का नया पता जेल नंबर 7, वार्ड नंबर 2 और सेल नंबर 15 है।

तिहाड़ में ये हैं पड़ोसी कैदी

चिदंबरम अलावा इस जेल नंबर 7 में जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासिन मलिक (टेरर फंडिंग केस), कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार, अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर स्कैम में आरोपी और बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल और हाल ही में इसी केस में गिरफ्त में आए रतुल पुरी भी रहे हैं। रतुल पुरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे हैं।

गुरुवार को पी चिदंबरम की जेल में पहली रात थी, जो एक सामान्य कैदी की तरह ही बीती। रात को पी चिदंबरम को दाल, रोटी, सब्जी और चावल परोसे गए, बाद में वह अपने अलग सेल में सोने चले गए। रात के समय वह कई बार अपने तख्त से उठे और जेल के अंदर ही टहलते रहे। काफी देर तक टहलने के बाद वो वापस अपने तख्त पर बैठ गए। तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल संदीप गोयल ने न्यूज़ एजेंसी ANI को जानकारी दी कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को जेल नंबर 7 और अलग बैरक में रखा जाएगा। वो अपने साथ जरूरी दवाएं और चश्मा रख सकते हैं। इसके अलावा कोर्ट के आदेशानुसार उन्हें सुरक्षा, वेस्टर्न टॉयलेट, टीवी और किताबें समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत