न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तिहाड़ में कुछ ऐसे बीती चिदंबरम की रात, सुबह नाश्ते में चाय के साथ पोहा, दलिया, ब्रेड दिया गया

INX मीडिया केस (INX Media Case) में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) की रात तिहाड़ जेल में बीती।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Sep 2019 8:38:43

तिहाड़ में कुछ ऐसे बीती चिदंबरम की रात, सुबह नाश्ते में चाय के साथ पोहा, दलिया, ब्रेड दिया गया

INX मीडिया केस (INX Media Case) में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) की रात तिहाड़ जेल में बीती। तिहाड़ जेल में पी चिदंबरम की पहली रात एक सामान्य कैदी की तरह ही बीती। कोर्ट के आदेश पर उन्हें कुछ सुविधाएं जरूर मिली हैं, लेकिन अधिकतर सुविधाएं एक सामान्य कैदी की तरह ही मिल रही हैं। रात के समय वह कई बार अपने तख्त से उठे और जेल के अंदर ही टहलते रहे। काफी देर तक टहलने के बाद वो वापस अपने तख्त पर बैठ गए। सूत्रों के मुताबिक, रात के समय उन्हें जो खाना दिया गया था वो भी उन्होंने नहीं खाया। तिहाड़ में दोपहर और रात के खाने में कैदियों को एक कटोरी दाल, एक सब्जी और 4-5 रोटियां दी जाती हैं। बताया जाता है कि पूरी रात चिदंबरम काफी बेचैन दिखाई दिए। शुक्रवार की सुबह उनकी शुरुआत टहलने से हुई। नाश्ते में सुबह 7 बजे तिहाड़ में चाय के साथ पोहा, दलिया, ब्रेड दिया गया है।

दरहसल, सुप्रीम कोर्ट से प्रवर्तन निदेशालय के मसले में पूर्व वित्त मंत्री को अग्रिम ज़मानत नहीं मिली और गुरुवार की शाम राउज़ एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर पी चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। पूर्व वित्त मंत्री 19 सितंबर तक अब तिहाड़ जेल में ही न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

तिहाड़ में चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी की तरफ से लगातार कोशिश की जा रही थी कि पूर्व वित्त मंत्री तिहाड़ ना जाएं। लेकिन कोर्ट में ये दलीलें नहीं चल पाईं और अदालत ने पूर्व वित्त मंत्री को सीबीआई हिरासत में नहीं भेजा और 19 सितंबर तक तिहाड़ में भेज दिया। जेल अधिकारियों के अनुसार उन्हें अलग कोठरी और पश्चिमी शौचालय के अलावा कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है। अन्य कैदियों की तरह चिदंबरम को जेल के पुस्तकालय का उपयोग करने की छूट दी गई है और एक निश्चित समय तक टीवी देखने की भी अनुमति दी गई है। शाम को तिहाड़ जेल पहुंचने के बाद चिदंबरम का मेडिकल जांच कराया गया उसके बाद उन्हें जेल नंबर सात में रखा गया है। आम तौर पर प्रवर्तन निदेशालय के मामलों में आरोपियों को इसी जेल में रखा जाता है। उनके बेटे कार्ति को भी पिछले साल इसी मामले में उसी कोठरी में 12 दिनों तक रखा गया था।

गुरुवार को ही सुप्रीम कोर्ट की तरफ से ईडी मसले पर अंतरिम जमानत की याचिका रद्द हो गई थी। इसी के साथ ही ईडी अब पूर्व वित्त मंत्री को पूछताछ करने के लिए हिरासत में ले सकती है। वहीं 21 अगस्त से गिरफ्तारी के बाद से ही सीबीआई की हिरासत में रह रहे पूर्व वित्त मंत्री की हिरासत बढ़ाने से एजेंसी ने इनकार कर दिया था। तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल संदीप गोयल ने न्यूज़ एजेंसी ANI को जानकारी दी कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को जेल नंबर 7 और अलग बैरक में रखा जाएगा। वो अपने साथ जरूरी दवाएं और चश्मा रख सकते हैं। इसके अलावा कोर्ट के आदेशानुसार उन्हें सुरक्षा, वेस्टर्न टॉयलेट, टीवी और किताबें समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत