न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी लापरवाही : खतरे में पड़ी कोरोना रोगियों की जान, ऑक्सीजन का प्रेशर अचानक हुआ कम

राजस्थान के बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में बड़ी लापरवाही देखने को मिली जिसकी वजह से कोरोना रोगियों की जान खतरे में पड़ गई। शुक्रवार को अचानक ऑक्सीजन का प्रेशर कम हो गया और कोरोना मरीजों की सांसें उखड़ने लगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Oct 2020 11:18:22

बड़ी लापरवाही : खतरे में पड़ी कोरोना रोगियों की जान, ऑक्सीजन का प्रेशर अचानक हुआ कम

राजस्थान के बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में बड़ी लापरवाही देखने को मिली जिसकी वजह से कोरोना रोगियों की जान खतरे में पड़ गई। शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ जिसमें अचानक ऑक्सीजन का प्रेशर कम हो गया और कोरोना मरीजों की सांसें उखड़ने लगी। ऑक्सीजन प्रेशर कम होने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीजों के रिश्तेदार, ड्यूटी डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ परेशान होकर इधर उधर भागते रहे। जिला कलेक्टर, सुपरिटेंडेंट, प्रिंसिपल, इंचार्ज सभी जिम्मेदार लोगों को हॉस्पिटल से फोन किए गए। लेकिन किसी का फोन नहीं उठा।

जानकारी के मुताबिक, रात 2 बजकर 50 मिनट पर अचानक आइसीयू और सभी फ्लोर पर ऑक्सीजन का प्रेशर बेहद कम हो गया। इससे उन मरीजों की तबीयत बिगड़ने लगी जो कि ऑक्सीजन के सपोर्ट पर थे। मरीजों के परिजनों में भी हंगामा मच गया।

हॉस्पिटल में करीब 130 मरीज हैं, जो कि ऑक्सीजन सपोर्ट में हैं। इनमें से 30 मरीज आईसीयू में हैं, जिन्हें फुल लेवल प्रेशर ऑक्सीजन की जरूरत है। जबकि 100 अन्य मरीज हैं जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। हॉस्पिटल में ऑक्सीजन खत्म होने की सूचना पर डॉ. सुरेंद्र वर्मा एवं यूनिट के अन्य डॉक्टर सूचना मिलने पर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने आईसीयू में भर्ती मरीजों को संभाला।

रात करीब 3:20 बजे ऑक्सीजन प्रेशर मेंटेन हो पाया। तब तक आइसीयू मे बहुत से मरीजों की सांसें उखड़ने लगी थीं। रात्रि मे ऑक्सीजन सप्लाई रूम में काम कर रहे नर्सिंग कर्मचारी से मरीजों के परिजनों ने बात की तो उसने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर लाने वाली गाड़ी नहीं आई जिससे सप्लाई लाइन बाधित हो गई।

गौरतलब है कि पीबीएम बीकानेर संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां कुल 250 मरीजों की क्षमता है। फिलहाल 290 मरीज भर्ती हैं। बीकानेर समेत हनूमानगढ़. गंगानगर , चूरू और नागौर से भी यहां मरीज आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत