न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस / वैक्सीन की उम्मीद पर ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिक ने ही फेरा पानी, कही ये चौकाने वाली बात

ब्रिटिश अखबार टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन डेवलपमेंट टीम का नेतृत्व करने वाले वैज्ञानिकों में शामिल एड्रियन हिल ने कहा है कि वैक्सीन ट्रायल के सफल होने की उम्मीद 50% ही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 May 2020 4:51:29

कोरोना वायरस / वैक्सीन की उम्मीद पर ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिक ने ही फेरा पानी, कही ये चौकाने वाली बात

कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया में अब तक 54 लाख 24 हजार 165 लोग संक्रमित हो चुके है और 3 लाख 44 हजार 338 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है। कोरोना वायरस के वैक्सीन की खोज में करीब 100 से ज्यादा देश जुटे हुए हैं। इसमें से कई देशों में टेस्टिंग शुरुआती चरणों में है तो कई देशों में परीक्षण का अंतिम दौर चल रहा है। वहीं इस बीच वैक्सीन को लेकर कुछ उम्मीद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जगाई थी लेकिन अब इसी यूनिवर्सिटी ने वैक्सीन की सफलता को लेकर उम्मीद कम कर दी है। ब्रिटिश अखबार टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन डेवलपमेंट टीम का नेतृत्व करने वाले वैज्ञानिकों में शामिल एड्रियन हिल ने कहा है कि वैक्सीन ट्रायल के सफल होने की उम्मीद 50% ही है।

oxford university,coronavirus,vaccine,trial,success,chance,coronavirus ki vaccine kab banegi,coronavirus ki vaccine kab aahegi,covid 19 medicine,human trail,health news

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जेनर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एड्रियन हिल ने कहा कि आने वाले ट्रायल में 10000 वॉलेंटियर्स को शामिल किया जा रहा है। लेकिन हो सकता है कि इससे कोई रिजल्ट ना मिले क्योंकि ब्रिटेन में तेजी से कोरोना वायरस के मामले घट रहे हैं और संक्रमण दर में कमी आ रही है। एड्रियन हिल ने कहा कि यह गायब हो रहे वायरस और समय के साथ दौड़ लगाने जैसा है। इस पल यही लग रहा है कि 50% आशंका है कि हमें कोई परिणाम ना मिले।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ChAdOx1 nCoV-19 नाम की वैक्सीन पर काम कर रही है। दुनियाभर में ऐसा समझा जा रहा है कि ये वैक्सीन अन्य वैक्सीन के मुकाबले आगे चल रही है। एड्रियन हिल की टीम ने अप्रैल में ही इंसानों पर प्रारंभिक ट्रायल शुरू कर दिया था। दुनियाभर में इतनी जल्दी इंसानी ट्रायल शुरू किए जाने वाली कुछ ही वैक्सीन हैं।

oxford university,coronavirus,vaccine,trial,success,chance,coronavirus ki vaccine kab banegi,coronavirus ki vaccine kab aahegi,covid 19 medicine,human trail,health news

जनवरी में एक छोटे से लैब प्रोजेक्ट के तहत इस वैक्सीन पर काम शुरू किया गया था जब सिर्फ चीन में मामले सामने आए थे। लेकिन करीब 4 महीने बाद न सिर्फ ब्रिटेन बल्कि दुनियाभर की निगाहें इस वैक्सीन पर हैं। इसी हफ्ते AstraZeneca नाम की दवा कंपनी ने ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के 40 करोड़ डोज तैयार करने के लिए अमेरिका के साथ 1.2 बिलियन डॉलर का करार किया है। वहीं, ब्रिटिश सरकार 10 करोड़ डोज की रकम देने के लिए तैयार हो गई है। ब्रिटेन के लोगों को उम्मीद है कि उनके लिए सितंबर तक 3 करोड़ वैक्सीन के डोज तैयार हो जाएंगे।

oxford university,coronavirus,vaccine,trial,success,chance,coronavirus ki vaccine kab banegi,coronavirus ki vaccine kab aahegi,covid 19 medicine,human trail,health news

वैक्सीन को लेकर इस वैज्ञानिक ने कही ये बात

वहीं, इस बीच ह्यूमन इम्यूनोडेफ़िशियेंसी वायरस (एचआईवी) पर शोध करने वाले अमरीका के एक नामी वैज्ञानिक विलियम हेसलटाइन ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा है कि 'उन्हें नहीं लगता कि कोरोना वायरस की वैक्सीन जल्द आने वाली है।' उन्होंने यह बात समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 'कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए ज़रूरी है कि मरीज़ों की बेहतर पड़ताल की जाए, उन्हें सही तरीक़े से ढूंढा जाए और जहाँ संक्रमण फैलता दिखे, वहीं उसे सख़्त आइसोलेशन के ज़रिए रोका जाए।' विलियम हेसलटाइन ने यह भी कहा कि 'बिना किसी प्रभावी इलाज या फिर टीके के भी कोरोना वायरस को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए संक्रमण की सही पहचान ज़रूरी है। जो लोग संक्रमित हैं, उन्हें आइसोलेशन में रखना सबसे ज़्यादा कारगर है। बाक़ी लोग हाथ धोते रहें, मास्क पहनें और सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चीज़ों और जगहों को साफ़ रखें, तो भी इसमें काफ़ी कमी आ सकती है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ