Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में अभिभावकों ने किया ऑफलाइन एग्जाम के खिलाफ प्रदर्शन

एक नजारा देखने को मिला जयपुर के सोमवार को जवाहर नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में जहां ऑफलाइन एग्जाम के विरोध में अभिभावकों ने प्रदर्शन किया और मामले में स्कूल प्रबंधन एवं अभिभावक आमने सामने हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Mar 2021 12:47:10

जयपुर : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में अभिभावकों ने किया ऑफलाइन एग्जाम के खिलाफ प्रदर्शन

आने वाले दिनों में स्कूलों में परीक्षाएं आयोजित होनी हैं जिसमें कुछ ऑफलाइन होगी तो कुछ ऑनलाइन। लेकी कई जगहों पर ऑफलाइन परीक्षा कराने का विरोध भी हो रहा हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला जयपुर के सोमवार को जवाहर नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में जहां ऑफलाइन एग्जाम के विरोध में अभिभावकों ने प्रदर्शन किया और मामले में स्कूल प्रबंधन एवं अभिभावक आमने सामने हो गए। एक तरफ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल में 5 बच्चे कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें से एक बच्चे की रिपोर्ट तो वायरल भी हो रही है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ऑफलाइन एग्जाम पर अड़ा है। यह कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन है। स्कूल में ऑनलाइन एग्जाम होने चाहिए। दूसरी तरफ, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि अभिभावकों के आरोप गलत हैं। जिस बच्चे की रिपोर्ट वायरल की जा रही है वह तो स्कूल ही नहीं आया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। समझाइश के जरिए मामला शांत कराया। उधर, सोफिया स्कूल में ऑफलाइन एग्जाम की शिकायत परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से की गई। सेंट एनसल्म स्कूल मालवीय नगर में ऑफलाइन एग्जाम के विरोध में स्कूल प्रबंधन से वार्ता की गई और ज्ञापन सौंपा गया, जिससे बच्चे कोरोना महामारी से सुरक्षित रह सके। एजुकेशन सोसायटी ऑफ द माहेश्वरी समाज के चैयरमेन प्रदीप बाहेती ने कहा कि प्रदर्शन करने वालों को समझा दिया गया था कि अगर कोई बच्चा बीमार है और परीक्षा नहीं दे पा रहा है तो उसको बीमारी की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा का मौका दिया जाएगा। हमारे सभी स्कूलों में ऑफलाइन एग्जाम बहुत अच्छे से चला है और इसमें 96 प्रतिशत उपस्थिति रही है। आगे भी इसी तरह से परीक्षा चलेगी। जिस बच्चों को लेकर अभिभावक आरोप लगा रहे हैं वह बच्चा तो पिछले 10 दिन से स्कूल ही नहीं आ रहा।

संयुक्त अभिभावक संघ के प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि माहेश्वरी स्कूल प्रशासन कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करके ऑफलाइन एग्जाम करवा रहा है। यह गलत है। हमनें ऑनलाइन एग्जाम की मांग को लेकर स्कूल में प्रदर्शन किया था। मालवीय नगर के सेंट एंसलम स्कूल में भी ऑफलाइन एग्जाम के विरोध में स्कूल प्रबंधन से वार्ता की, जिससे बच्चे सुरक्षित रह सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका