न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: AAP की आंधी में उड़ सकती हैं BJP, कांग्रेस की हालत खस्ता Opinion Poll

चुनाव आयोग ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jan 2020 10:28:01

दिल्ली: AAP की आंधी में उड़ सकती हैं BJP, कांग्रेस की हालत खस्ता Opinion Poll

चुनाव आयोग ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दिल्ली में मैंने सबके लिए काम किया है। मैंने सभी के लिए मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा अगर जनता हमारे काम से संतुष्ट है तभी हमें वोट दे। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि अगर हमने काम किया तो हमें वोट देना। अगर हमने काम किया है तो हम दोबारा सरकार बनाने के हकदार हैं।

वही केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह चुनाव झूठ और खोखली बातों पर नहीं बल्कि काम के आधार पर लड़ा जाएगा। जावड़ेकर ने कहा, 'दिल्ली की जनता बीजेपी को सत्ता में लाने का मन पूरी तरह से बना चुकी है। दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। तरक्की में रोड़े लगाने वाले अब समाप्त होंगे और विकास का रास्ता अख्तियार होगा।' उन्होंने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा, 'केजरीवाल सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना की वजह से दिल्ली में मोदी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया। इस सरकार ने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई ऐसी योजनाओं पर रोक लगाई जिसका प्रत्यक्ष लाभ आमजन को मिलता।'

इस बीच सर्वे आया है जिसमें कहा जा रहा कि दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के ऑपिनियन पोल में दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत की भविष्यवाणी की गई है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में आम आदमी पार्टी पिछली बार की ही तरह एकतरफा जीत हासिल कर सकती है। AAP को 70 में से 59 सीटें मिल सकती हैं जो पिछली बार की 67 सीटों के मुकाबले 8 कम है। बात अगर बीजेपी की करें तो पिछली बार 3 सीट जीतने वाली बीजेपी के इस बार भी दहाई का आंकड़ा नहीं छूने का अनुमान है। उसे 8 सीटें मिल सकती हैं जो पिछली बार से 5 ज्यादा है। पिछली बार खाता तक नहीं खोल पाने वाली कांग्रेस के इस बार भी निराशाजनक प्रदर्शन का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस इस बार खाता खोलते हुए 3 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

बात अगर वोट शेयर की करें तो सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को दिल्ली में पड़ने वाले कुल वोटों में अकेले आधे से ज्यादा वोट मिलेंगे। APP को 53.3% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली बीजेपी को वोट शेयर के मामले में जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ सकता है। उसे 25.9% वोट मिलने का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस सिर्फ 4.7% वोट ही जुटा पाएगी।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के ऑपिनियन पोल के मुताबिक दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए अरविंद केजरीवाल बड़े अंतर से जनता की पहली पसंद हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर हुए सर्वे के मुताबिक सीएम पद के लिए केजरीवाल 70% लोगों की पसंद हैं। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 11% लोगों ने सीएम पद के लिए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता हर्षवर्धन, 7% ने कांग्रेस नेता अजय माकन और 1% ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को अपनी पहली पसंद बताया। सर्वे के नतीजों को माने तो साफ है कि केजरीवाल को दूर-दूर तक कोई टक्कर नहीं मिल रही है।

वही आईएएनएस-सीवोटर के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण से जाहिर होता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार मजबूती के साथ दोबारा सत्ता में वापस आएगी। यह सर्वेक्षण जनवरी के पहले हफ्ते में किया गया और सोमवार को जारी हुआ। इसके मुताबिक यदि चुनाव जनवरी के पहले हफ्ते में हो तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप 2015 में मिली जीत को दोहरा सकती है।

सर्वेक्षण का सैंपल साइज 13,076 था। यह दिल्ली चुनाव से संबंधित पहला सर्वेक्षण है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी। पिछली बार आप ने 67 सीटें हासिल की थी। सीवोटर सर्वेक्षण के अनुसार, आप को 53.3% वोट मिलते, जिससे वह करीब 59 सीटें जीतने के करीब होती। जबकि बीजेपी को 25.9% वोट के साथ 8 सीटें हासिल होतीं। वहीं कांग्रेस 4.9% वोट के साथ 4 सीटें जीत पाती अगर चुनाव जनवरी के पहले हफ्ते में होते।

सर्वेक्षण में लोगों को पूछा गया था, 'विधानसभा चुनाव अगर आज होते हैं तो आप किसे वोट देंगे?' इस दौरान आप को 54 से लेकर 64 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया। बीजेपी को तीन से 13 और कांग्रेस को शून्य से छह सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका