न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 98% कोविड सेंटर खाली, 11601 एक्टिव मरीजों में से सिर्फ 1508 अस्पतालों में भर्ती

कुल 33 जिलों में से जयपुर में ही करीब 350 से अधिक लोग भर्ती हैं। बाकी 32 जिलों की बात करे तो मात्र 1100 रोगी है जिनका इलाज अस्पतालों चल रहा है यानी कि प्रत्येक जिले में औसतम 25 से 35 रोगी ही रह गए है। 16 जिले तो ऐसे हैं, जहां भर्ती मरीजों की संख्या 20 तक ही सिमट गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 11:04:26

राजस्थान में 98% कोविड सेंटर खाली, 11601 एक्टिव मरीजों में से सिर्फ 1508 अस्पतालों में भर्ती

राजस्थान में मंगलवार को 807 नए संक्रमित पाए गए। 8 की मौत हो गई और 1159 लोग रिकवर हुए। इसी के साथ यहां मरीजों की संख्या अब 3 लाख के पार हो चुकी है। अब तक 3 लाख 716 लोग संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2634 हो गई है। 2 लाख 86 हजार 481 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। 11 हजार 601 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इसमें भी सिर्फ 1508 मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं। यानी कुल संक्रमितों का महज 0.5%। 11601 एक्टिव मरीजों में से बाकी 10,093 लोग घरों पर ही इलाज ले रहे हैं। कोरोनाकाल में अब तक 0.87% मरीज जान गंवा चुके हैं। ऐसे में प्रदेश के 98% से ज्यादा कोविड सेंटर खाली हो चुके हैं।

कुल 33 जिलों में से जयपुर में ही करीब 350 से अधिक लोग भर्ती हैं। बाकी 32 जिलों की बात करे तो मात्र 1100 रोगी है जिनका इलाज अस्पतालों चल रहा है यानी कि प्रत्येक जिले में औसतम 25 से 35 रोगी ही रह गए है। 16 जिले तो ऐसे हैं, जहां भर्ती मरीजों की संख्या 20 तक ही सिमट गई है।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर पाबंदी से वंदे भारत अभियान सहित विभिन्न कारणों से आने वाले प्रवासियों को भी अब सरकारी डाक्टरों की देखरेख में नहीं रखना पड़ेगा। ऐसे में सरकारी मशीनरी चाहे तो अगले एक सप्ताह में भर्ती सभी रोगियों को घर भेज सकते हैं। सरकारी अस्पताल लगभग खाली होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। यह 10 माह से पीपीई किट पहन जुटे वॉरियर्स के लिए सुखद है।

सबसे संक्रमित जिलों में भी 500 से कम रह गए भर्ती

जयपुर में कोविड काल में एक बार एक्टिव रोगी 10 हजार के करीब पहुंच चुके हैं। अब कुल एक्टिव ही 3892 रह गए हैं। इनमें से अस्पतालों में भर्ती 350 से 500 के बीच चल रहे हैं। कुछ डेडिकेटेड कोविड सेंटर तो खाली होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। ज्यादातर प्राइवेट अस्पतालों में भी 0 से 5 के बीच मरीज रह गए हैं।

16 जिले, जहां 99% तक मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हो चुकी

प्रदेश के बीकानेर, धौलपुर, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, करौला, प्रतापगढ़, बाड़मेर, दौसा और सिरोही, सीकर, भरतपुर, चूरू, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़ और सवाईमाधोपुर जैसे 16 जिले ऐसी स्थिति में हैं कि इन जिलों के सभी अस्पताल लगभग खाली होने की स्थिति में पहुंचने वाले हैं। यहां 99% तक बेड खाली हो चुके हैं।

श्रीगंगानगर में कुल पाॅजिटिव 9, झुंझुनूं में 28, करौली में 52, प्रतापगढ़ में 79, हनुमानगढ़ में 86, बीकानेर में 88, धौलपुर में 87, बाड़मेर में 137, भरतपुर में 167, चूरू में 105, दौसा में 109, जैसलमेर में 151, झालावाड़ में 122, जालौर में 159, सवाईमाधोपुर में 182, सिरोही में 138 ही हैं।

आपको बता दे, मंगलवार को देश में 23 हजार 950 नए मरीज मिले। इस दौरान 333 लोगों की मौत हुई, जबकि 26 हजार 895 मरीज ठीक हुए। देश में अब तक 1 करोड़ 99 हजार केस आ चुके हैं। 96.62 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.46 लाख की मौत हो चुकी है। कुल 2.87 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में अब केरल इकलौता ऐसा राज्य है जहां सबसे तेज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां हर दिन 5-6 हजार केस आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती