Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : फर्जी यूपीआई बना राम मंदिर के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी

फर्जी तरीके से लोगों को मैसेज भेजकर राम मंदिर के नाम फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर चंदा मांग रहे हैं। पैसे ऐंठने के लिए ठग असली आईडी से मिलते-जुलते नामों की ऐसी आईडी बना रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Feb 2021 3:54:14

भीलवाड़ा : फर्जी यूपीआई बना राम मंदिर के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विभिन्न लोगों द्वारा राशि दान की जा रही हैं। इसी का फायदा कई ठग भी उठा रहे हैं और फर्जी तरीके से लोगों को मैसेज भेजकर राम मंदिर के नाम फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर चंदा मांग रहे हैं। पैसे ऐंठने के लिए ठग असली आईडी से मिलते-जुलते नामों की ऐसी आईडी बना रहे हैं। राम मंदिर निर्माण आंदाेलन से जुड़े विभिन्न संगठनाें के कार्यकर्ता व्यक्तिगत संपर्क कर चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। वहीं कुछ लाेग ऑनलाइन भुगतान भी कर रहे हैं। कुछ ठग इसका फायदा उठाकर फर्जी यूपीआई से चंदा मांग रहे हैं। कई लाेग इन फर्जी यूपीआई आईडी पर ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कर ठगी का शिकार हाे रहे हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की 12 फर्जी यूपीआई आईडी की जानकारी मिलने पर साइबर एक्सपर्ट ने बैंक से इनकाे ब्लाॅक करवाया है। हालांकि मामले में अब तक कितने लाेग ठगी का शिकार हुए इसका पता नहीं चल पाया है। ऐसे हालात में श्रद्धालुओं की सजगता ही उन्हें ठगी से बचा सकती है। शातिर ठग राम जन्मभूमि की असली आईडी में मामूली फेरबदल कर मिलते-जुलते नामों की आईडी बना रहे हैं। इससे सामान्य व्यक्ति के लिए असली-नकली आईडी में फर्क करना मुश्किल हाे जाता है। फर्जी आईडी बनाने वाले अधिकृत आईडी की वर्तनी से अंग्रेजी के एक या दाे शब्द कम कर देते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि फंड ट्रांसफर से पहले यूपीआई आईडी का रजिस्टर्ड नेम जरूर देखें। ठग यूपीआई आईडी रामजन्म भूमि के नाम से बना रहे हैं, लेकिन बैंक के नाम से उसकी चोरी पकड़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका