Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : घर बैठे मोबाइल से करें मोटी कमाई! ऑनलाइन क्लिकिंग फ्रॉड से हो रही ठगी

ऑनलाइन क्लिकिंग फ्रॉड अभी बहुत चलन में हैं जिसमें सोशल मीडिया और मैसेज के जरिए 900 से लेकर 2-5 हजार रुपए रोज कमाने का लालच देकर चाइनीज कंपनियां ट्रैप चला रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 07 Mar 2021 8:44:05

भीलवाड़ा : घर बैठे मोबाइल से करें मोटी कमाई! ऑनलाइन क्लिकिंग फ्रॉड से हो रही ठगी

वर्तमान समय तकनिकी का समय हैं जिसमें सभी काम मोबाइल या लैपटॉप से आसान होते जा रहे हैं। ऐसे में कई लोग विश्वास करते हैं कि घर बैठे मोबाइल से बिना मेहनत के अच्छी कमाई की जा सकती हैं। इसका फायदा उठाकर बदमाश लोगों से ठगी को अंजाम देते हैं। ऑनलाइन क्लिकिंग फ्रॉड अभी बहुत चलन में हैं जिसमें सोशल मीडिया और मैसेज के जरिए 900 से लेकर 2-5 हजार रुपए रोज कमाने का लालच देकर चाइनीज कंपनियां ट्रैप चला रही हैं। इसके अलावा झारखंड, बिहार, दिल्ली और अन्य राज्याें में भी ऐसे ठग सक्रिय हैं, जाे जल्दी पैसा कमाने का झांसा देकर रुपए ठग लेते हैं।
ऑनलाइन क्लिकिंग फ्रॉड के मामलाें से पता चलता है कि ये फर्जी कंपनियां एप्लीकेशन बनाकर लाेगाें काे माेबाइल पर मैसेज फारवर्ड करती हैं। इनमें प्रलोभन दिया जाता है कि घर बैठे केवल माेबाइल फाेन से राेजाना 5 हजार रुपए तक कमाए जा सकते हैं। इन एप्लीकेशन के जरिये आईडी बनाने के 10 हजार रुपए लगते हैं। इसके बदले में आपको रोज 900 से लेकर 2000 रुपए तक मिलेंगे। इनमें तरह-तरह एप्लीकेशन काम करती हैं। कुछ एप्लीकेशन शुरुआत में रुपए भेज देती हैं, लेकिन अच्छी संख्या में ग्राहक बढ़ने के बाद ये एप्लीकेशन अपने आप बंद हो जाती हैं। ज्यादातर मामलों में ऐसी वेबसाइट फर्जी ही निकलती हैं। कुछ वेबसाइट भी आपको घर बैठे केवल क्लिक करने के बदले पैसे देने का ऑफर देती हैं। भीलवाड़ा पुलिस ने अपने साेशल मीडिया हैंडल पर इस तरह की फर्जी एप्लीकेशन से सतर्क रहने के लिए जागरुक रहने का आह्वान किया है। एसपी विकास शर्मा बताते हैं कि घर बैठे पैसा कमाने के लालच में फर्जी एप्लीकेशन्स और वेबसाइट के झांसे में आकर कई लाेग आए दिन धाेखाधड़ी के शिकार हाेते हैं। ऐसे लाेग बाद में पुलिस के पास पहुंचते हैं, लेकिन एप्लीकेशन बंद हाेने पर कार्रवाई करना मुश्किल हाे जाता है। इसके लिए पुलिस विभाग के साेशल मीडिया हैंडल्स के जरिये सतर्क करने का अभियान चला रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका