Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : पेट्रोल के बाद अब प्याज कर रहा तंग, 15 दिन में बढ़े 25 रुपए दाम

आम लोगों की सब्जी माने वाले प्याज के भाव 50 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। एक पखवाड़े पहले तक मंडी में प्याज के होलसेल भाव 25 और रिटेल भाव 30 रुपए किलो तक थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Feb 2021 5:26:25

अजमेर : पेट्रोल के बाद अब प्याज कर रहा तंग, 15 दिन में बढ़े 25 रुपए दाम

प्रदेश में बीते काफी दिनों से जिस तरह पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं उसी तरह अब प्याज के दाम भी आम इंसान की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। आम लोगों की सब्जी माने वाले प्याज के भाव 50 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। एक पखवाड़े पहले तक मंडी में प्याज के होलसेल भाव 25 और रिटेल भाव 30 रुपए किलो तक थे। मगर अभी होलसेल भाव 32 और रिटेल भाव 40 रुपए है। छंटनी किए जाने पर रिटेल विक्रेता छोटे प्याज 40 और बड़े प्याज 50 रुपए किलो तक बेच रहे हैं। प्याज के भाव गुजरे एक पखवाड़े से 30 रुपए से ऊपर ही चल रहे थे।
मंडी के दुकानदार इसका मुख्य कारण पहले शादी-ब्याह का सीजन और अब उर्स में खपत बढ़ जाना बता रहे हैं। वहीं नागौर जिले और कुचामन से आने वाले प्याज की आवक नहीं होना भी इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। आगरा गेट सब्जी मंडी के अध्यक्ष संजय महावर का कहना है कि अजमेर सब्जी मार्केट पर किसान आंदोलन का असर नहीं है। मध्य प्रदेश से प्याज की लगातार आवक जारी है, मगर पहले बसंत पंचमी के अबूझ सावे और इसके बाद ख्वाजा साहब के उर्स के कारण प्याज की खपत अचानक बढ़ गई है। घरों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट में भी इसका जमकर उपयोग हुआ है। उर्स के समापन पर खपत कम होने और एक महीने बाद नागौर जिले से लोकल प्याज की आवक होने के बाद भाव में गिरावट आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका