Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

त्योहारों में तड़का लगाना पड़ेगा महंगा, 100 रुपए तक जा सकते है प्याज के दाम

त्योहारों में खाने में तड़का लगाना महंगा पड़ सकता है। प्याज के दाम एक बार फिर आंसू निकाल रहे है। सोमवार को थोक मंडी में प्याज का भाव 6802 रुपए प्रति क्विंटल पर था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 4:35:32

त्योहारों में तड़का लगाना पड़ेगा महंगा, 100 रुपए तक जा सकते है प्याज के दाम

त्योहारों में खाने में तड़का लगाना महंगा पड़ सकता है। प्याज के दाम एक बार फिर आंसू निकाल रहे है। सोमवार को थोक मंडी में प्याज का भाव 6802 रुपए प्रति क्विंटल पर था। लेकिन, अब यह 7300 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है। रिटेल के भाव में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। जहां प्याज 60 रुपए प्रति किलो बिक रहा था अब खुदरा मार्केट में इसकी कीमत 70-75 रुपए तक पहुंच गई हैं। दरअसल, बेमौसम बारिश के चलते प्याज तेजी से ऊपर की तरफ भाग रहा है। प्याज उत्पादक राज्यों से कम सप्लाई होने के चलते कीमतों में तेजी है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में प्याज 51 रुपए प्रति किलो, कोलकाता में 65 रुपए प्रति किलो और मुंबई में 67 रुपए प्रति किलो पर बिका। मंगलवार को चेन्नई में प्याज का खुदरा भाव 73 रुपए प्रति किलो रहा। दूसरे मेट्रो शहरों के मुकाबले चेन्नई में प्याज सबसे महंगा बिका। महाराष्ट्र का नासिक सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है। नासिक में इस वक्त प्याज की कीमत बढ़कर 70 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। एक साल पहले इसी वक्त प्याज 35 रुपए प्रति किलो पर बिक रही थी।
100 रुपए तक जा सकता है प्याज

दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से सप्लाई में रुकावट पैदा हुई और खरीफ फसल की आवक प्रभावित हुई है। आने वाले दिनों में प्याज 100 रुपए प्रति किलो के ऊपर जा सकता है। देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव (नासिक) में प्याज का भाव 7300 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। ये इस साल का सबसे ज्यादा दाम है। मंडी कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में रिटेल मार्केट (खुदरा बाजार) में प्याज के दाम 100 रुपए के पार निकल सकता है। क्यों महंगा हो रहा है प्याज?

कुछ दिनों से दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के कई इलाको में हुई भारी बारिश से खेतों में प्याज की फसल बर्बाद हुई है, जिसकी वजह से प्याज के भाव आसमान पर पहुंच रहे हैं। महराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक में फसल को नुकसान हुआ है। सामान्य तौर पर खपत वाले इलाकों में इस समय कीमतों पर दबाव होता है, लेकिन बारिश से बर्बाद हुई फसल से सप्लाई प्रभावित हुई है। मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में प्याज की खुदरा कीमतों में काफी उछाल है। चेन्नई में प्याज 70-75 रुपए प्रति किलो पर बिक रही है। एक साल पहले यह कीमत 33 रुपए प्रति किलो थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका