न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्याज की कीमतों में कहीं लगी आग तो कहीं राहत, इन जगहों पर मिल रहा सिर्फ 35 रुपए में 1 किलो!

राजस्थान के उदयपुर और पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के रामपुरहाट में प्याज की कीमत सबसे कम यानी 35 रुपए किलो है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Nov 2020 9:13:19

प्याज की कीमतों में कहीं लगी आग तो कहीं राहत, इन जगहों पर मिल रहा सिर्फ 35 रुपए में 1 किलो!

सरकार द्वारा उठाए गए कई कड़े कदमों के बाद अब देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। राजस्थान के उदयपुर और पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के रामपुरहाट में प्याज की कीमत सबसे कम यानी 35 रुपए किलो है। आपको बता दें सरकार इस समय करीब 114 शहरों की निगरानी कर रही है। इन 114 शहरों में हर रोज कीमतों पर नजर रखी जाती है। अखिल भारतीय स्तर पर प्याज का औसत मूल्य सोमवार को 70 रुपए किलो पर बना रहा। वहीं, जिन राज्यों में प्याज का उत्पादन अच्छा-खासा होता है, वहां भी इसकी कीमतों में तेजी देखने को मिली। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरु में इसका खुदरा मूल्य सोमवार को 100 रुपए किलो पहुंच गया है। जबकि कर्नाटक देश का तीसरा सबसे बड़ा प्याज उत्पादक वाला राज्य है। इसके बाद भी यहां कीमतों में कुछ राहत नहीं है।

महाराष्ट्र में प्याज 77 रुपए

महाराष्ट्र प्याज का शीर्ष उत्पादक राज्य है, लेकिन वहां इसकी खुदरा कीमत 77 रुपए किलो बनी हुई है। प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश के कारण इस साल खरीफ फसल को नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश के कारण प्याज की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे पिछले कुछ सप्ताह से प्याज की कीमत ऊंची बनी हुई है।

सरकारी आंकड़े के अनुसार प्रमुख खपत वाला शहर दिल्ली में भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है। राजधानी में प्याज का खुदरा मूल्य करीब 65 रुपए किलो है।

कोलकाता में प्याज के दाम 70 रुपए किलो और चेन्नई में 72 रुपए किलो है। बता दें सरकारी आंकड़ों में जो खुदरा मूल्य होता है, वह आम तौर पर कारोबारी आंकड़े से 10 से 12 रुपए किलो कम होता है। इसका कारण सब्जी की गुणवत्ता और स्थान विशेष है।

सरकार ने उठाए ये कदम

आपको बता दे, सरकार ने प्याज के दाम को काबू में करने के लिये कदम उठाए हैं। इसमें निर्यात पर पाबंदी और व्यापारियों पर भंडार सीमा लगाया जाना शामिल हैं। इसके अलवा सरकार बफर स्टॉक से प्याज निकालकर बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़ा रही है। साथ ही निजी व्यापार के जरिये आयात को लेकर नियमों में ढील दी गयी है। देश में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक तीन प्रमुख प्याज उत्पादक राज्य हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर