न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तारीख को लॉन्च होगा OnePlus 6T, लाइव इवेंट देखने के खर्च करने होंगे 999 रुपये

चीन की कंपनी OnePlus ने अपने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तारीख घोषित कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Oct 2018 6:07:17

इस तारीख को लॉन्च होगा OnePlus 6T, लाइव इवेंट देखने के खर्च करने होंगे 999 रुपये

OnePlus 6T स्मार्टफोन का इंतजार करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। चीन की कंपनी OnePlus ने अपने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तारीख घोषित कर दी है। कंपनी ने बताया है कि OnePlus 6T 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इसका लॉन्च इवेंट 30 अक्टूबर को रात 8.30 बजे इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के भीतर KDJW स्टेडियम में शुरू होगा। रोचक बात यह है कि OnePlus आम लोगों के लिए भी लॉन्च इवेट के इनवाइट कर रही है जिसके लॉन्च इनवाइट 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे OnePlus.in वेबसाइट पर मिलेंगे और इसकी कीमत 999 रुपये होगी। OnePlus अपनी वेबसाइट पर भी OnePlus 6T की लाइव स्ट्रीमिंग को दिखाएगा। बता दे, OnePlus 6T एक्सक्लूसिव रूप से Amazon पर मिलेगा। OnePlus 6T लॉन्च करने के बाद कंपनी OnePlus 6 को बेचना बंद कर सकती है। OnePlus 6 पहले ही ऑस्ट्रिया, इटली, आयरलैंड, डेनमार्क, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, बुल्गारिया, क्रोशिया, साइप्रस, स्वीडन जैसे देशों में बिक चुका है। इवेंट में शामिल होने वाले लोग एक्सपीरियंस जोन में नए OnePlus 6T के फीचर का मजा ले सकेंगे। OnePlus 30 अक्टूबर को ही न्यूयॉर्क में भी OnePlus 6T की ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है।

OnePlus 6T 256GB स्टोरेज के वैरिएंट में आएगा

- OnePlus 6T में सबसे बड़ा अंतर यह होगा कि इसमें 3.5 mm का हेडफोन जैक नहीं होगा।
- इसके अलावा, OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ नया वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगा।
- OnePlus 6T में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा-कोर प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
- खबरें हैं कि यह स्मार्टफोन 6GB रैम और 64GB स्टोरेज, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के वैरिएंट में आएगा।
- OnePlus 6T के रियर में 16 मेगापिक्सेल और 20 मेगापिक्सेल के कैमरे होंगे।
- वहीं, सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सेल का कैमरा होगा।
- OnePlus 6T में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 3,700 mAh की बैटरी होगी।
- OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी होगी, इसमें फिंगर प्रिंट सेंसर स्क्रीन के नीचे होगा।
- OnePlus 6T में वायरलेस चार्जिंग और IP रेटिंग फीचर नहीं होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल