Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : पिकअप ड्राईवर की लापरवाही ने ली युवक की जान, मंदिर की दीवार को भी मारी टक्क

रविवार रात को अज्ञात वाहन ने 3 युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कस्बे के गोलाई बालाजी मंदिर के सामने हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Feb 2021 6:39:31

नागौर : पिकअप ड्राईवर की लापरवाही ने ली युवक की जान, मंदिर की दीवार को भी मारी टक्क

रविवार रात को अज्ञात वाहन ने 3 युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कस्बे के गोलाई बालाजी मंदिर के सामने हुई। मृतक के भाई सोनू द्वारा पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात को करीबन 8 बजकर 45 मिनट पर उसका भाई सुरेश पुत्र किशन लाल उम्र 21 वर्ष और दीपक पुत्र मोटाराम उम्र 22 वर्ष दोनों घर से मोटरसाइकिल से निकले, जो कि गोलाई बालाजी मंदिर के दर्शन करने को मोटरसाइकिल को साइड में खड़ा करके उतर ही रहे थे कि लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रही तेज़ गति की पिकअप ने पहले तो मंदिर की दीवार के टक्कर मारी, जिससे मंदिर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे युवक दीपक को गम्भीर चोटें आई।
उसी दौरान पास में ही खड़े एक अन्य युवक रमेश को भी पिकअप ने चपेट में लिया, लेकिन उसके मामूली चोटें ही आई। टक्कर की आवाज़ सुनकर वहां आस-पास के लोग आ गए, जिन्होंने पुलिस को इसकी फोन कर सूचना दी। हैड कांस्टेबल बाबूलाल बिश्नोई मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक दीपक को अजमेर जेएलएन अजमेर भेजा। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। वहीं मृतक सुरेश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने मृतक के भाई द्वारा दी रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका