न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : डोडा तस्करों ने की महिला थानेदार की टीम पर फायरिंग, भागते हुए पलटी जीप, 402 किलो माल बरामद

रानी पुलिस ने नाकाबंदी ताेड़ भाग रहे राजसमंद के एक तस्कर काे डाेडा पाेस्त के साथ पकड़ा ताे दूसरे तस्कराें ने अपना रूट बदल लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 11 Oct 2020 5:07:59

पाली : डोडा तस्करों ने की महिला थानेदार की टीम पर फायरिंग, भागते हुए पलटी जीप, 402 किलो माल बरामद

तस्करी के मामलों को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कारवाई की जा रही हैं, इसी कड़ी में पाली में 402 किलाेग्राम डाेडा पाेस्त बरामद किया गया हैं। डाेडा पाेस्त की बिक्री पर सुप्रीम काेर्ट की पाबंदी लगने के बाद भी तस्कर इसकी तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। तस्करी के नेटवर्क में शामिल अपराधी पुलिस दल पर हमला व फायरिंग करने भी उतारू हाे जाते हैं। पाली जिले के नाडाेल गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया।

रानी पुलिस ने नाकाबंदी ताेड़ भाग रहे राजसमंद के एक तस्कर काे डाेडा पाेस्त के साथ पकड़ा ताे दूसरे तस्कराें ने अपना रूट बदल लिया। पीछा कर रही महिला थानेदार के दल पर फायर भी किए। आखिर तस्कराें की गाड़ी पलटने पर एक तस्कर हाथ आ गया और दूसरा भाग गया।

एसपी राहुल काेटाेकी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे डाेडा पाेस्त से भरी स्काॅर्पियाे लेकर दाे तस्कर मारवाड़-जंक्शन-जाडन मार्ग से जाेधपुर की ओर जा रहे थे। खारड़ी गांव के पास साेजतराेड थाना प्रभारी सीमा जाखड़ की टीम ने नाकाबंदी कर तस्कराें काे राेकने की काेशिश की ताे एक तस्कर ने दुनाली बंदूक से हवा में फायर किया। इसके बाद जाेधपुर के खींच निवासी तस्कर भूराराम विश्नाेई उर्फ भूरिया ने थाना प्रभारी व उनकी टीम पर एक और फायर किया, लेकिन वे लाेग बाल-बाल बच गए।

इस दाैरान तस्कराें की गाड़ी बेकाबू हाेकर पुलिया के पास पलट गई। इस पर तस्कर भूराराम किसी तरह भाग निकला, जबकि चालक प्रकाश विश्नाेई निवासी डावरा, खेड़ापा जिला जाेधपुर काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से 402 किलाेग्राम डाेडा पाेस्त बरामद किया, जिसकी कीमत 15 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा बंदूक, तीन जिंदा कारतूस व दाे खाली कारसूत के खाेल बरामद हुए हैं।

7 माह में एनडीपीएस की 21वीं कार्रवाई

सीओ साेजत डाॅ. हेमंत जाखड़ ने बताया कि बीते सात माह में साेजत वृत्त में मादक पदार्थाें की खेप व तस्कराें काे पकड़ने की शनिवार काे 21वीं कार्रवाई है। इनमें सिरियारी में 6, शिवपुरा व बगड़ी में चार-चार, साेजत सिटी व मारवाड़ जंक्शन में तीन-तीन कार्रवाई हुई। वहीं, जांच में सामने आया कि स्काॅर्पियाे पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है, जिसके इंजन व चेसिस नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?