न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिरासत में उमर अब्दुल्ला, बदल गया हुलिया, दिन गुजारने के लिए करते है ये काम

केंद्र सरकार की ओर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को जम्मू-कश्मीर से हटाए जाने के बाद 5 अगस्त से उमर अब्दुल्ला हरिनिवास गेस्ट हाउस में हिरासत में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Sep 2019 11:33:13

हिरासत में उमर अब्दुल्ला, बदल गया हुलिया, दिन गुजारने के लिए करते है ये काम

केंद्र सरकार की ओर से अनुच्छेद 370 (Article 370) के प्रावधानों को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से हटाए जाने के बाद 5 अगस्त से उमर अब्दुल्ला हरिनिवास गेस्ट हाउस में हिरासत में हैं। उमर अब्दुल्ला को हिरासत में लिए जाने के बाद से उनके परिवार के कई सदस्यों को एक साथ उनसे मिलने की इजाजत सोमवार को पहली बार दी गई। इस मुलाकात के बाद ही हिरासत में उमर अब्दुल्ला से जुड़ी कई नई बातें बाहर आईं। उमर अब्दुल्ला को अब कोई देखे तो पहली नजर में पहचान नहीं सकता। उन्होंने पिछले 29 दिन से दाढ़ी नहीं बनाई है। उमर अब्दुल्ला का कहना है कि जब तक वो रिहा नहीं हो जाते शेव नहीं करेंगे। बता दे, उमर अब्दुल्ला के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को 5 अगस्त को हिरासत में लिया गया था। उन्हें चश्मेशाही गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया है। रविवार को उनकी मां और बहन ने उनसे मुलाकात की।

उमर अब्दुल्ला हिरासत में अपना समय किस तरह बिता रहे हैं और उनका दिन का शेड्यूल क्या रहता है, ये सवाल उनके भांजे जैद ने उनसे पूछा। इस पर उमर अब्दुल्ला ने बताया कि वे हरिनिवास सरकारी गेस्ट हाउस के लॉन्स में हर दिन 8 किलोमीटर दौड़ लगाते हैं।

सोमवार को उमर अब्दुल्ला की बड़ी बहन साफिया अब्दुल्ला अपने दो बच्चों के साथ उनसे मिलीं। इस मौके पर उमर अब्दुल्ला की बुआ भी मौजूद थीं। साफिया ने इंडिया टुडे को बताया, 'मैं एक हफ्ते में उमर साहब से तीन बार मिली, क्योंकि मजिस्ट्रेट ने हमें इजाजत दी इसलिए आज सुबह मैं अपने बच्चों और फूफी (बुआ) के साथ गई। बाहर क्या हो रहा है इसको लेकर उन्हें (उमर अब्दुल्ला) को कोई जानकारी नहीं है। वहां सैटेलाइट टीवी भी काम नहीं कर रहा। इसलिए हमने उनकी पसंद की बहुत सारी सीडी उपलब्ध कराईं। इसके अलावा वे किताबें पढ़ रहे हैं और अपनी पसंद की फिल्में देख रहे हैं।'

साफिया ने बताया, 'उमर अब्दुल्ला दाढ़ी बढ़ा रहे हैं। मैंने जब उनसे पूछा कि शेव क्यों नहीं कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि जब तक वो रिहा नहीं हो जाते शेव नहीं करेंगे।' साफिया ने बताया कि दिल्ली में उमर अब्दुल्ला के बच्चे भी उनसे मिलने के लिए बहुत उत्सुक हैं, लेकिन हमने उन्हें अभी तक यहां नहीं बुलाया है।

साफिया अब्दुल्ला श्रीनगर में गुपकर रोड पर पिता फारूक अब्दुल्ला के आवास के साथ वाले घर में ही रहती हैं। अपने बीमार पिता का वही ध्यान रख रही हैं, जो घर में नजरबंद हैं।

उमर अब्दुल्ला के लिए भी खाना उन्हीं के घर से जाता है। उमर अब्दुल्ला की बहन ने बताया, ‘मैं उनके लिए खाना बनाने की कोशिश करती हूं। हमारे घर में फैमिली कुक है। कल हमने उनके लिए कुछ डिश बनाईं और आज उनके लिए ले गए।’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत