न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो साल पुराने दोस्त ने धोखे से अपने पास रखीं महिला की निजी तस्वीरें, पति को भेजी और की वायरल

एक मामला सामने आया गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ जिसने अपने दोस्त पर उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 8:01:04

दो साल पुराने दोस्त ने धोखे से अपने पास रखीं महिला की निजी तस्वीरें, पति को भेजी और की वायरल

किसी भी महिला के लिए उसकी इज्जत और अस्मिता बहुत मायने रखती हैं। कई बार आराजक तत्व इसका फायदा उठाते हुए महिलाओं को उनकी निजी तस्वीरों से ब्लेकमेल करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ जिसने अपने दोस्त पर उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि कृष्णा नगर दिल्ली निवासी दोस्त पुनीत हांडा ने उनकी तस्वीरें न सिर्फ वायरल कीं, बल्कि पति को भेज दीं। नजरअंदाज करने पर आरोपी ने उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया।

पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली महिला का कहना है कि वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात कृष्णा नगर दिल्ली निवासी पुनीत हांडा से हुई थी। दोनों आपस में दोस्त बन गए और एक-दूसरे से मिलने लगे। इस दौरान पुनीत ने उनकी निजी तस्वीरें धोखे से अपने पास रख लीं।

आरोप है कि समय बीतने पर पुनीत हांडा ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया और बात न करने पर दोनों की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पुनीत उनके पति व बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देने लगा। पीड़िता का कहना है कि एक दिन पुनीत हांडा ने उनके हाथ की फोटो व्हास्टएप और फेसबुक पर डाल दी। अन्य तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी जबरन उनके साथ संबंध रखता रहा। इसके बाद आरोपी ने उनके घर के ऊपर किराए पर घर ले लिया, जिसके बाद से उनका घर से निकलना भी दुश्वार हो गया।

पूर्व में शिकायत करने पर मांग ली थी माफी

पीड़िता का कहना है कि अगस्त 2019 में उन्होंने पुनीत के खिलाफ शिकायत दी लेकिन उसने माफी मांगकर मामला निपटा दिया। इसके बाद भी वह उन्हें परेशान करता रहा। उसकी हरकतों से तंग आकर उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। इसके बाद पुनीत हांडा ने उनकी निजी तस्वीरें उनके पति को भेज दीं। इतना ही नहीं, आरोपी ने उनका रास्ता भी रोकना शुरू कर दिया। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती