Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : अधिकारियों ने ट्रक से जब्त किया 50 लाख का पान मसाला, बिल्टी कोयंबटूर की और बिल नागालैंड का

कारवाई के तहत बर पुलिस ने एक ट्रक से कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपए का पान मसाला जब्त किया है। वाणिज्यक विभाग आबूरोड के अधिकारियों ने रविवार देर रात 1 बजे जांच की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 11:13:42

राजस्थान : अधिकारियों ने ट्रक से जब्त किया 50 लाख का पान मसाला, बिल्टी कोयंबटूर की और बिल नागालैंड का

पुलिस द्वारा लगातार कारवाई कर मुस्तैदी के साथ जांच की जा रही हैं। इसी कारवाई के तहत बर पुलिस ने एक ट्रक से कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपए का पान मसाला जब्त किया है। वाणिज्यक विभाग आबूरोड के अधिकारियों ने रविवार देर रात 1 बजे जांच की। इसके बाद ट्रक आबूरोड लेकर आए और यहां चालक से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि बिल्टी कोयंबटूर की और बिल नागालैंड का था। चालक ने बताया कि वह यह माल जोधपुर लेकर जा रहा था। अधिकारियों ने संदेह के आधार पर ट्रक जब्त कर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आयुक्त किशनराम के निर्देश पर उपायुक्त वीके व्यास के सुपरविजन में सहायक आयुक्त महेंद्रसिंह की अगुवाई में विभागीय टीम ने रविवार देर रात करीब एक बजे बर में पुलिस चौकी के सामने जोधपुर मार्ग पर बिना वैद्य दस्तावेज के ले जाए जा रहे एक निजी कंपनी के पान मसाला के 400 कट्टों को पकड्रा गया है। इसकी कीमत 50 लाख रुपए मानी गई है। सहायक आयुक्त महेंद्रसिंह की अगुवाई में जेसीटीओ गोपाल कुमावत की टीम ने रविवार देर रात कार्रवाई के बाद कंटेनर व पान मसाला के कट्टों को आबूरोड कार्यालय में रखवाया है।
कंटेनर चालक के संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर दस्तावेजों की जांच में आया पकड़ में, माल जब्त कर आबूरोड लाए सहायक आयुक्त महेंद्रसिंह के अनुसार कंटेनर चालक अलवर निवासी रसीदखान से पूछताछ के दौरान उसने माल जोधपुर ले जाना बताया। इस पर उससे इसके परिवहन के संबंधित दस्तावेज मांगे ताे चालक ने जो बिल्टी टीम को बताई गई वह दिल्ली से कोयम्बटूर की बनी थी, जबकि बिल दिल्ली से नागालैंड का बना था। इस पर कंटेनर व माल जब्त कर आबूरोड लेकर आया गया है। आबूरोड वाणिज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त महेन्द्रसिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर रविवार देर रात 1 बजे बर पुलिस चौकी के पास पान मसाले से भरा ट्रक पकड़ा था। इस मामले में संबंधित मालिक से दस्तावेज पेश करने काे कहा है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए है। बिल्टी और बिल दोनों ही अलग जगह के थे और चालक जोधपुर ले जाने का कह रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका